फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal Press Conference targeting Home Minister Amit Shah DELHI law and order FAIL

'क्राइम कैपिटल बनी दिल्ली': केजरीवाल बोले- दिनदहाड़े गैंगवॉर.. असुरक्षित हैं लोग; यहां कानून व्यवस्था फेल

Thu, 28 Nov 2024 12:14 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 12:14 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए दिल्ली में कानून व्यवस्था को फेल बताया है। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal Press Conference targeting Home Minister Amit Shah DELHI law and order FAIL
केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। दिल्ली पूरी तरह से असुरक्षित है। सरेआम गैंगवॉर हो रही है, दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं। केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज मौजूद रहे। 
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की बुरी हालत होती जा रही है। पिछले 1-1.5 साल से दिल्ली में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली का क्राइम मैप जारी
अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली का क्राइम मैप जारी किया, इसमें दिखाया गया है कि पिछले कुछ महीनों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर से कितने किमी दूर दिल्ली के किस इलाके में कौन सी बड़ी आपराधिक वारदात हुई थी। केजरीवाल ने कहा कि जब अमित शाह से अपने घर के 20 किमी के दायरे में कानून व्यवस्था नहीं संभाली जा रही, तो पूरे देश की सुरक्षा को वो क्या संभालेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आगे कहा कि व्यापारियों को वसूली के फोन आ रहे हैं। चारों तरफ महिलाओं के साथ छेड़खानी, मर्डर, गैंगरेप के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई सालों के बाद दिल्ली में गैंगवार देखने को मिल रहे हैं। आज दिल्ली दुनिया की सबसे असुरक्षित राजधानी है। 2022 में दिल्ली में 501 मर्डर हुए जो पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा हैं। पिछले 3 महीने में यमुनापार हुए गैंगवार नें 20 लोगों की जाने गई है। हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है।

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में अपराध रोकें: केजरीवाल
नांगलोई जाट में सितंबर में व्यापारी रोशनलाल की दुकान पर गोलियां चलाईं गईं थीं। बुधवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पीड़ित से मिलने जब इलाके में पहुंचे तो उन्हें भाजपा के विरोध का सामना करना पड़ा। इस बीच केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनका रास्ता नहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में अपराध रोकें। दिल्ली की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी उनकी ही है। दिल्ली के लोग चाहते हैं कि वे बढ़ते अपराध को रोकें। अगर गृहमंत्री से दिल्ली की कानून-व्यवस्था नहीं संभल रही है, तो दिल्ली सरकार को सौंप दें।

उन्होंने कहा कि दिल्ली का हाल 90 के दशक की मुंबई जैसा हो गया है। गैंगस्टर खुलेआम गोलियां चला रहे हैं। व्यापारियों को फिरौती के लिए फोन आ रहे हैं। रोशनलाल की दुकान पर गोलियां चलाने के मामले में गिरफ्त में आए दो शूटरों ने पुलिस को बताया है कि उन्हें किसी ने भेजा था। अभी तक मास्टरमाइंड को क्यों नहीं पकड़ा गया। 

आगे कहा कि इसका मतलब है कि मामले में लीपा-पोती की जा रही है। केस को बंद करने की कोशिश की जा रही है। असली मुजरिमों को नहीं पकड़ा जा रहा है। अगर असली मुजरिमों को नहीं पकड़ा जाएगा तो फिर ये घटनाएं और बढ़ेंगी। वे पूर्व मुख्यमंत्री व आप के राष्ट्रीय संयोजक हैं, लोगों की परेशानी को उठाना उनका धर्म है। इसी नाते वे नांगलोई पहुंचे थे, लेकिन भाजपा ने सैकड़ों कार्यकर्ता जमा कर लिए। उनकी गाड़ी रोकी गई और रोशनलाल की दुकान तक नहीं जाने दिया गया। ऐसे में उनके बेटे को यहां आना पड़ा। उनका सवाल है कि इन सबके लिए जिम्मेदार कौन है?
लोग घर से निकलने से डर रहे

दिल्ली की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी गृहमंत्री की है। केजरीवाल को रोकने से क्या होगा, अपराध को रोको। दिल्ली के लोगों ने उन्हें कानून व्यवस्था व पुलिस की जिम्मेदारी दी। आज कानून-व्यवस्था इतनी ज्यादा चरमरा गई है कि लोग घर से बाहर निकलते हुए डर रहे हैं। महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। अगर मैं पीड़ितों से मिल लेता तो क्या आफत आ जाती। अब क्या छिपाने की कोशिश हो रही है।


सुबह चली गोलियां
व्यापारी रोशनलाल ने बताया कि उन्होंने सुबह आठ बजे शटर खोला था। सवा नौ बजे दो लोगों ने दुकान पर गोलियां चला दी थीं। किसी को नहीं पता कि वे लोग कौन थे और क्या चाहते थे। जिन दो लोगों ने गोलियां चलाईं, उन्हें तो पकड़ लिया गया है, लेकिन कोई ऐसे ही आकर तो गोली चलाता नहीं है। उन्होंने किस मकसद से गोलियां चलाईं व मास्टरमाइंड कौन हैं, इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed