फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal orders to form spv to fight against monsoon

केजरीवाल ने मानसून से निपटने के लिए जारी किए ये आदेश

Wed, 28 Jun 2017 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Wed, 28 Jun 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal orders to form spv to fight against monsoon
सीएम अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में बहुनिकाय व्यवस्था के बीच मानसून से पूर्व तैयारी, नालों की सफाई और जलभराव से निपटने व अच्छे समन्वय के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) एजेंसी बनाई जानी चाहिए।

विज्ञापन


ऐसी एजेंसी गठित किए जाने का लाभ लंबे समय तक मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने मानसून सीजन को लेकर बाढ़ नियंत्रण की तैयारी पर बनी एपेक्स कमेटी की बैठक में बाढ़ नियंत्रण आदेश जारी करने के बाद नालों की सफाई पुरानी विधि से छोड़कर आधुनिक तकनीक को अपनाने की इच्छा भी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नाले से गाद निकालने के बाद उसे उठाने के लिए उसके सूखने का इंतजार करते हैं, जिससे कचरे से बड़ा हिस्सा फिर नाले में चला जाता है। दुनिया में ऐसा कहीं नहीं होता, इसलिए हमें नालों की सफाई सुपर सकर मशीन से करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ नियंत्रण तैयारी वाली बैठक में मंत्री सत्येंद्र जैन, कैलाश गहलोत के साथ मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एमएम कुट्टी के अलावा तमाम विभाग व एजेंसी के मुखिया शामिल हुए। सभी ने मानसून सीजन की बारिश से बाढ़ के हालात से निपटने की तैयारी की जानकारी दी।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर

Arvind Kejriwal orders to form spv to fight against monsoon

​सभी विभागों ने रोड, ड्रेन और जलभराव वाले क्षेत्रों की जानकारी दी। पूर्वी दिल्ली मजिस्ट्रेट कार्यालय में बने नियंत्रण कक्ष में हर एजेंसी के स्टाफ की मौजूदगी रहेगी। नियंत्रण कक्ष 15 अक्तूबर तक चौबीस घंटे चलेगा।      

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ नियंत्रण से जुड़े नियंत्रण कक्ष नंबर-1077, 011-42015434 के साथ-साथ सभी एजेंसियों के आपात नंबर, जलभराव के स्थान समेत तमाम जानकारी वाला मैन्युअल भी जारी किया।

मुख्यमंत्री ने मानसून के दौरान विभागों के बीच समन्वय को लेकर चिंता जाहिर की। यह भी पूछा कि क्या मानसून की भविष्यवाणी के बाद यह अनुमान लगा सकते हैं कि बाढ़ आएगी या नहीं।    

मंडलायुक्त ने बैठक में कहा कि एमसीडी आयुक्त सभी विभागों को नाले से निकाली गई गाद साइट पर डालने की अनुमति दें, ताकि बारिश में वापस गाद नाले में ना जाए।

मंत्री करेंगे जिलास्तर की निगरानी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दक्षिण, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और सेंट्रल जिले की निगरानी करेंगे। विकास मंत्री गोपाल राय पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और शाहदरा जिले पर नजर रखेंगे। वहीं सत्येंद्र जैन को पश्चिम जिले, नई दिल्ली, उत्तर व उत्तर-पश्चिम जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष बात ये है कि जलमंत्री राजेन्द्र पाल गौतम को बाढ़ निगरानी वाली टीम में जगह नहीं दी गई है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर
011-22051234, 22428773, 22428774

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed