{"_id":"6ab2e7a609ae6b4c30e68b7feab79851","slug":"arvind-kejriwal-meets-bs-bassi-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एफआईआर दर्ज कर डागर को गिरफ्तार करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एफआईआर दर्ज कर डागर को गिरफ्तार करें’
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Sep 2014 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप नेताओं ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी से मुलाकात की। केजरीवाल ने पुलिस आयुक्त से भाजपा नेता द्वारा रिश्वत देने के प्रयास के मामले में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने पुलिस आयुक्त को स्टिंग की कॉपी पेन ड्राइव में दी।
विज्ञापन
केजरीवाल ने पुलिस आयुक्त को स्टिंग को लेकर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को भी पत्र लिखने की जानकारी दी। पुलिस आयुक्त ने आप नेताओं को मामले की जांच अपराध शाखा से कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पढें- AAP और कांग्रेसियों के सफाए में जुटी भाजपा!
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय और दिनेश मोहनिया बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उनकी पुलिस आयुक्त के साथ मुलाकात करीब करीब आधे घंटे तक चली। पुलिस आयुक्त को स्टिंग की कॉपी पेन ड्राइव में दी।
पुलिस आयुक्त को दिनेश मोहनिया की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि भाजपा नेता शेर सिंह डागर ने उसे पार्टी छोड़ने के लिए चार करोड़ रुपये की रिश्वत देने की पेशकश की।
पढ़ें-कांग्रेस से निकाली जा सकती हैं शीला दीक्षित!
पुलिस आयुक्त से मुलाकात करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पुलिस आयुक्त से भाजपा नेता शेर सिंह डागर के खिलाफ एफआईआर दर्जकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की गई। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच अपराध शाखा से कराने की बात कही है।
शीला दीक्षित केभाजपा द्वारा सरकार बनाने के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों मिली हुई है। कांग्रेस एलजी को क्यों नहीं लिखती कि वह दिल्ली में सरकार बनाना नहीं चाहती है और चुनाव कराए जाए।
AAP ने बरती सावधानी, ताकि स्वयं न बन जाए आरोपी
आप नेताओं ने विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में भाजपा का पर्दाफाश करने में काफी सावधानी बरती। उन्होंने स्टिंग से पहले हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर स्पष्ट कर दिया था कि वे भाजपा का पर्दाफाश करने के लिए स्टिंग कर रहे हैं। दरअसल, आप नेताओं को भय था कि स्टिंग के बाद वे भी भाजपा नेताओं के साथ आरोपी न बन जाए।
लोकसभा में विश्वासमत के दौरान कांग्रेस का पर्दाफाश करने के लिए कैश फॉर वोट का स्टिंग किया गया था। इसमें तत्कालीन सपा नेता अमर सिंह सहित कई के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने अमर सिंह व उनके सहयोगियों के अलावा स्टिंग में रिश्वत स्वीकार करने वाले भाजपा नेताओं को भी आरोपी बना दिया था। रिश्वत लेना व देना दोनों अपराध है। ऐसे में आप नेताओं ने किसी भी मुकदमे से बचने के लिए पहले ही अपने बचने का रास्ता तैयार कर लिया।