{"_id":"6704f72bcd4ec93d8e09e150","slug":"arvind-kejriwal-meeting-with-all-aap-municipal-councilor-colleagues-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने AAP पार्षदों को चुनाव का दिया मंत्र, बोले- लड़ाई झगड़ा अप्रैल में कर लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने AAP पार्षदों को चुनाव का दिया मंत्र, बोले- लड़ाई झगड़ा अप्रैल में कर लेंगे
Tue, 08 Oct 2024 02:44 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:44 PM IST
सार
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अपनी पार्टी के सभी एमसीडी पार्षदों से मुलाकात की। केजरीवाल ने भाषण के अंत में कहा कि लड़ना मत, लड़ाई-झगड़ा हम लोग अप्रैल में कर लेंगे। अपना ही परिवार है। परिवार में झगड़े होते हैं। साथ रहना है और मेहनत करनी है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : X/ Arvind kejriwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पार्टी के सभी पार्षदों से मुलाकात की। साथ ही पार्टी पार्षदों को जनता के बीच जाने के लिए कहा है। उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि नरेंद्र मोदी के पास बेशुमार ताकत और पैसा है लेकिन वो भगवान नहीं हैं। लड़ाई भगवान और मोदी जी के बीच है।
केजरीवाल ने कहा कि आखिरी में भगवान ही जीतेंगे और भगवान हमारे साथ हैं। नरेंद्र मोदी ने मुझे गिरफ्तार करके, दिल्ली और पंजाब में आप के विधायक तोड़कर सरकार गिराने और पार्षद तोड़कर एमसीडी छीनने की साजिश की थी। लेकिन वह इसमें विफल रहे। यह बताता है कि भगवान हमारे साथ हैं।
आगे कहा कि पिछले दो साल आम आदमी पार्टी के लिए बेहद कठिन रहे हैं। हमारे ऊपर जिस तरह से हमले किए गए। वैसे किसी भी सरकार ने अब तक किसी भी पार्टी पर नहीं किये थे। भाजपा की केंद्र सरकार वास्तव में भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई जांच नहीं कर रही है। उनका उद्देश्य आम आदमी पार्टी और हमारी राजनीति को समाप्त करना है।
आगे कहा कि मनीष सिसोदिया बेहद मजबूत इंसान हैं। वह डेढ़ साल जेल में रहे। भाजपा वालों ने आम आदमी पार्टी से अलग होने के तमाम ऑफर दिए। जेल के बाहर इनका परिवार भी तमाम कष्ट झेल रहा था लेकिन मनीष टूटे नहीं, भाजपा के आगे झुके नहीं। मुझे इनसे बहुत प्रेरणा मिली।

BJP दस साल से सरकार चला रही है, लेकिन उनके पास दिखाने के लिए एक भी काम नहीं है। प्रधानमंत्री केवल विपक्षी पार्टियों को गाली देने में लगे रहते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
वहीं, आम आदमी पार्टी की देशभर में तारीफ़ हो रही है। जनता हमारे जनहित के कामों की तारीफ करती है। लोग कहते हैं कि AAP ने जनता के लिए… pic.twitter.com/qJ0qlUaQyy— AAP (@AamAadmiParty) October 8, 2024
आगे कहा कि पिछले दो साल आम आदमी पार्टी के लिए बेहद कठिन रहे हैं। हमारे ऊपर जिस तरह से हमले किए गए। वैसे किसी भी सरकार ने अब तक किसी भी पार्टी पर नहीं किये थे। भाजपा की केंद्र सरकार वास्तव में भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई जांच नहीं कर रही है। उनका उद्देश्य आम आदमी पार्टी और हमारी राजनीति को समाप्त करना है।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली के पार्षदों की बैठक में MCD मेयर @OberoiShelly जी का संबोधन 👇 pic.twitter.com/1jjywBYaZ7
— AAP (@AamAadmiParty) October 8, 2024