फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal inaugurates three-lane flyover on Moti Nagar Ring Road

Delhi: मोती नगर फ्लाईओवर खुला, अब फर्राटा भरेंगे वाहन; मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया उद्घाटन

Thu, 14 Mar 2024 07:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 14 Mar 2024 07:36 AM IST
सार

इस फ्लाईओवर से धौलाकुआं से आजादपुर और हरियाणा के रोहतक आने-जाने वाले वाहनों को फायदा होगा। यह फ्लाईओवर क्लब रोड फ्लाईओवर का छोटा हिस्सा है, जो इस वर्ष जुलाई में बनकर तैयार होगा।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal inaugurates three-lane flyover on Moti Nagar Ring Road
मोती नगर में फ्लाईओवर का उद्घाटन हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मोती नगर रिंग रोड पर बना तीन लेन का फ्लाईओवर जनता को समर्पित किया। इस फ्लाईओवर से धौलाकुआं से आजादपुर और हरियाणा के रोहतक आने-जाने वाले वाहनों को फायदा होगा। यह फ्लाईओवर क्लब रोड फ्लाईओवर का छोटा हिस्सा है, जो इस वर्ष जुलाई में बनकर तैयार होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले ट्रैफिक जाम के चलते आधा किमी का यह सफर तय करने में आधा घंटा लग जाता था, लेकिन अब केवल तीन मिनट में तय होगा। यह एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसके आगे क्लब रोड फ्लाईओवर बनाया जा रहा है, जो जुलाई तक तैयार हो जाएगा। इसके बाद लोगों को और राहत मिल जाएगी। 
विज्ञापन


दिल्ली में 2014 तक 63 फ्लाईओवर बने थे और हमने 10 साल में 31 फ्लाईओवर बना दिए। एक तरह से आजादी के बाद जितने फ्लाईओवर बने, हमने उसके 50 फीसदी फ्लाईओवर बना दिए। वहीं, पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि फ्लाईओवर शुरू होने से सालाना 6 लाख लीटर ईंधन और 50 हजार टन कॉर्बन डाईऑक्साइड का प्रदूषण कम होगा। इस पर रोजाना 1.25 लाख से ज्यादा गाड़ियों की आवाजाही होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2014-15 तक दिल्ली अपने ट्रैफिक जाम के लिए जानी जाती थी। पूरी दुनिया में ट्रैफिक जाम और कंजेशन के मामले में दिल्ली चौथे नंबर पर थी। आम आदमी पार्टी की सरकार आने के 10 साल के बाद कंजेशन के मामले में दिल्ली चौथे नंबर से 44वें नंबर पर पहुंच गई है, यानी जाम और कंजेशन में भारी कमी हुई है, जबकि इस दौरान दिल्ली में आबादी और गाड़ियों की संख्या बढ़ी है। फिर भी ट्रैफिक जाम और कंजेशन में कमी आई है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी, विधायक सोमनाथ भारती, शिवचरण गोयल, गिरिश सोनी समेत पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कई प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ेगा
मोती नगर फ्लाईओवर तीन लेन का बनाया गया है। यह दिल्ली के उत्तर-पश्चिम रिंग रोड का हिस्सा है। इसके शुरू होने से यह राजा गार्डन फ्लाईओवर से पंजाबी बाग तक का मुख्य मार्ग बन गया है। इससे विभिन्न सड़कों के ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। यह फ्लाईओवर उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों जैसे पीतमपुरा, रोहिणी और शालीमार  बाग को भी जोड़ेगा।

दिल्ली को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छाेड़ी : सीएम
नई दिल्ली। मोती नगर फ्लाईओवर के उद्घाटन के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में इस समय जनता की भलाई के लिए काम हो रहे हैं, जैसे बिजली मुफ्त कर दी गई। इससे लगभग 73 फीसदी लोगों की बिजली का बिल जीरो आता है। 24 घंटे बिजली मिल रही है। हम लोगों ने बच्चों के लिए शानदार सरकारी स्कूल बनाए। 

सीएम ने कहा कि हमने दिल्ली के सारे अस्पताल अच्छे कर दिए और हर काॅलोनी में मोहल्ला क्लीनिक खोल दिया। सारी डीटीसी बसों के अंदर महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त कर दी। सीएम ने कहा कि इस साल हमने बजट में अपनी माताओं-बहनों के लिए बहुत बड़ा एलान किया है। मैं दिल्ली में 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं के पर्स में हर महीने हजार-हजार रुपये डाला करूंगा। सीएम ने कहा कि दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बनाने में हमने कोई कसर नहीं छोड़ी है। पिछले 9 साल में दिल्ली में लगभग 7500 किमी की सड़कें बनाई हैं।

अक्तूबर में तैयार होगा मंगल पांडेय मार्ग पर फ्लाईओवर
पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी-गगन सिनेमा के बीच मंगल पांडेय मार्ग पर बन रहे 1.5 किमी लंबे फ्लाईओवर का कार्य अक्तूबर में पूरा हो जाएगा। इससे पहले पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कहा था कि निर्माण कार्य जून या जुलाई में पूरा कर लिया जाएगा। दरअसल, वर्तमान में निर्माण कार्य में कई अड़चनें आ गई हैं, इस वजह से धीमी गति से चल रहे काम के कारण परियोजना की समय सीमा तीन से चार माह आगे बढ़ गई है।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य की धीमी गति के लिए यातायात दबाव के कारण गर्डर्स के निर्माण में देरी, बिजली और पानी उपयोगिताओं की शिफ्टिंग में देरी के अलावा निर्माण स्थल पर पेड़ आदि हाेना है। पेड़ कटाने के लिए वन विभाग से अनुमति मांगी गई है। निर्माण कार्य 70 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। फ्लाईओवर के लिए सभी पियर कैप खड़े कर दिए गए हैं। 132 में से 36 गर्डर स्थापित हो चुके हैं। इस परियोजना को सितंबर 2022 में वित्तीय मंजूरी दी गई थी और निर्माण कार्य फरवरी 2023 में शुरू हुआ। 

दिल्ली से गाजियाबाद जाने आने के लिए किया जाता है मार्ग का उपयोग
अधिकारियों ने बताया कि नंद नगरी-गगन सिनेमा के बीच मंगल पांडेय मार्ग का उपयोग दिल्ली से गाजियाबाद जाने आने के लिए किया जाता है। यह दिलशाद गार्डन, नंद नगरी, सुंदरी नगरी, घोंडा, करावल नगर, मुस्तफाबाद और गोकलपुरी जैसी कई संघन आबादी वाली कॉलोनियों को भी जोड़ता है। फ्लाईओवर स्थानीय यातायात को गाजियाबाद की ओर जाने वाले यातायात से अलग कर यातायात दबाव को कम करेगा। गगन सिनेमा के पास बैक-टू-बैक यू-टर्न और नंद नगरी जंक्शन के पास एक और यू-टर्न जोड़ने की भी योजना है। परियोजना की अनुमानित लागत 157.85 करोड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed