फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal held a press conference and announced pension for elderly in Delhi

Good News: केजरीवाल का तोहफा, दिल्ली में फिर शुरू हुई बुजुर्गों की पेंशन; अब हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

Mon, 25 Nov 2024 01:24 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 25 Nov 2024 01:24 PM IST
सार

दिल्ली सरकार ने चुनाव से पहले हजारों बुजुर्गों को बड़ा तोहफा दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन ने कहा कि दिल्ली के 80 हजार और बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी। आज दिल्ली सरकार की और से दिल्ली में 80,000 वृद्धा पेंशन खोली जा रही है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal held a press conference and announced pension for elderly in Delhi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली सरकार ने चुनाव से पहले हजारों बुजुर्गों को बड़ा तोहफा दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लाखों बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी। आज दिल्ली सरकार की और से दिल्ली में 80,000 वृद्धा पेंशन खोली जा रही है। दिल्ली में बुज़ुर्गों की पेंशन हमने फिर से शुरू करा दी है। अब सब रूके हुए काम फिर से शुरू कराएंगे।

विज्ञापन

 


एक्स पर पोस्ट करते हुए आम आदमी पार्टी ने लिखा कि बुजुर्गों को उनके बेटे अरविंद केजरीवाल ने तोहफा दिया है। अब दिल्ली के पांच लाख 30 हजार से ज्यादा बुजुर्गों को 2500 रुपये तक की पेंशन मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  दिल्ली के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हम दिल्ली के बुजुर्गों के लिए एक अच्छी खबर लाए हैं। 80 हजार बुजुर्ग पेंशन खुल रही हैं। अब कुल पांच लाख 30 हजार बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी। केबिनेट ने इसे पास किया है और दिल्ली सरकार ने इसमें सुधार किया है। बीते 24 घंटे में 10 हजार आवेदन आ चुके हैं। 2015 में सरकार बनने के बाद हमने पेंशन को बढ़ाया है। देश के अंदर सबसे ज्यादा पेंशन दिल्ली के अंदर है। 

'भाजपा की डबल इंजन सरकार से नुकसान ज्यादा'

वहीं, भाजपा पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'भाजपा की डबल इंजन सरकार में बुजुर्गों को सिर्फ 500-1000 रुपये पेंशन दी जा रही है। आप की सिंगल इंजन सरकार में दिल्ली में बुजुर्गों को 2500 रुपये दी जाएगी। भाजपा की डबल इंजन सरकार से नुकसान ज्यादा हैं। दिल्ली के लोगों के लिए आप का इंजन ही सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed