फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind Kejriwal held a meeting with Punjab CM Mann and the entire cabinet at Kapurthala House

'कोई नहीं टूटेगा': पंजाब में गरमाई राजनीति के बीच दिल्ली में बढ़ी राजनीतिक हलचल, केजरीवाल ने दिए ये निर्देश

Tue, 11 Feb 2025 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Feb 2025 10:11 PM IST
सार

आप संयोजक के साथ हुई बैठक में पंजाब को मजबूत बनाने का निर्देश दिया। कांग्रेस के आरोप पर भगवंत मान ने निशाना साधते हुए कहा, दिल्ली में अपनी पार्टी के विधायक ढूंढें।

विज्ञापन
arvind Kejriwal held a meeting with Punjab CM Mann and the entire cabinet at Kapurthala House
पंजाब में गरमाई सियासी राजनीति के बीच मंगलवार को दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज रही - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हुई करारी हार के बाद पंजाब में गरमाई सियासी राजनीति के बीच मंगलवार को दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज रही। दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब की पूरी कैबिनेट सहित विधायकों के साथ बैठक की। करीब आधे घंटे चली इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

'पंजाब को ऐसा मॉडल बना देंगे कि पूरा देश देखेगा'
चर्चा के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि पंजाब चुनाव के लिए अभी काफी समय बचा हुआ है। इस बचे हुए समय में पंजाब को ऐसा मॉडल बना देंगे कि पूरा देश देखेगा। वहीं चुनाव से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाने की अटकलें को भी भगवंत मान ने खारिज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'कोई विधायक नहीं टूटेगा'
मान ने दावा किया कि पंजाब में आप का कोई भी विधायक नहीं टूट रहा। सभी पार्टी के साथ हैं। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के बारे में कुछ कहने से पहले दिल्ली में कांग्रेस को अपने विधायकों तलाशने चाहिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने सभी को जनता के मुद्दे की पहचान कर उस दिशा में काम करने को कहा है।

विज्ञापन

3 साल में दीं 50 हजार नौकरियां : मान
मान ने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में जो काम हुए वह पिछले 75 साल में भी नहीं हुई। बचे हुए समय में पंजाब को विश्व स्तरीय मॉडल के रूप में प्रस्तुत करेंगे। शहरों की तरक्की, गांव का विकास होगा। पार्टी में टूट पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता जमीन से उभरे हुए नेता है। आप की सरकार पंजाब में व्यापारियों का विश्वास जीतने में कामयाब हुई है। पंजाब में तीन साल में 50 हजार से ज्यादा नौकरी देने में कामयाब हुए। पंजाब में ड्रग्स को खत्म करने के लिए काम किया जा रहा है। हर प्रदेश के पास अपना स्थिति होता है। पंजाब में स्कूल मोहल्ला क्लीनिक डिस्पेंसरी बनाने के लिए पर्याप्त जगह है। हम वहां काम कर सकते हैं वहां काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed