फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal Gets Emotional As He Remembers Former Education Minister Manish Sisodia And His Work

Arvind Kejriwal: सिसोदिया की उपलब्धियों को याद कर मंच पर भावुक हुए केजरीवाल, भाजपा को लेकर कही ये बात

Wed, 07 Jun 2023 03:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Jun 2023 03:07 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दरियापुर कलां में नए स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के उद्घाटन के दौरान लोगों को संबोधित किया और उन्होंने कहा कि मुझे आज मनीष जी की याद आ रही है। क्योंकि ये उनका सपना था। वह दिल्ली की शिक्षा को बदलना चाहते थे। लेकिन ये लोग दिल्ली की शिक्षा क्रांति को करना चाहते हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे। 

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal Gets Emotional As He Remembers Former Education Minister Manish Sisodia And His Work
भावुक हुए अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक शैक्षणिक संस्थान के उद्घाटन के मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके काम को याद करते हुए भावुक हो गए।

विज्ञापन


दरियापुर कलां में नए स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के उद्घाटन के दौरान लोगों को संबोधित किया और उन्होंने कहा कि मुझे आज मनीष जी की याद आ रही है। क्योंकि ये उनका सपना था। वह दिल्ली की शिक्षा को बदलना चाहते थे। लेकिन ये लोग दिल्ली की शिक्षा क्रांति को करना चाहते हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे। 

विज्ञापन

मंच पर मनीष सिसोदिया को याद करते हुए उनकी आंखों में आंसू भर आए और कुछ सेकेंड रूकने के बाद पानी पीया और खुद को संभाला। केजरीवाल ने भावुक शब्दों में कहा कि यह उनका सपना था कि दिल्ली के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले। लेकिन इन लोगों ने झूठे केस में फंसाकर, फर्जी मुकदमा तैयार कर जेल भेज दिया। उन्होंने इस डर से मनीष जी को जेल में डाला है क्योंकि दिल्ली में अच्छे स्कूल बन रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था अच्छी चल रही है। ऐसे कामों से भी आप पार्टी का प्रचार हो रहा है। 

आगे कहा कि अगर मनीष जी दिल्ली में शिक्षा के लिए कोई काम नहीं करते तो उन्हें जेल भी नहीं होती। मेरा मानना है कि जो लोग सच के रास्ते पर चलते हैं उन्हें भगवान का साथ मिलता है। मैं तो यही प्रार्थना करूंगा कि आप सभी लोग आगे बढ़ें और सफल हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed