{"_id":"6345268d48582f770d114b1c","slug":"arvind-kejriwal-flags-off-50-low-floor-cng-buses","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली वासियों का सफर होगा अब और भी आसान, केजरीवाल ने 50 नई सीएनजी बसों को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली वासियों का सफर होगा अब और भी आसान, केजरीवाल ने 50 नई सीएनजी बसों को दिखाई हरी झंडी
Tue, 11 Oct 2022 01:49 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:49 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अरविदं केजरीवाल ने नई सीएनजी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ सीएम ने 30 इनोवा कारों और 36 मोटरबाइकों को भी हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने बसों को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, जीपीएस यूनिट सहित दूसरी आधुनिक सुविधाओं से युक्त 50 एसी लो फ्लोर सीएनजी बसों को मंगलवार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजघाट के क्लस्टर डिपो से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर बस लेन प्रवर्तन और सड़क सुरक्षा के लिए 66 वाहनों भी परिवहन विभाग को सौंपे गए। इससे संकरी सड़कों पर भी विभाग आसानी से कार्रवाई कर सकेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2025 तक दिल्ली के परिवहन (बस) बेड़े की 80 फीसदी बसें इलेक्ट्रिक होंगी। फिलहाल दिल्ली की सड़कों पर 250 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। अगले साल तक 1500 और नई इलेक्ट्रिक बसों को उतारने के लिए टेंडर कर दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवंबर 2023 तक दिल्ली की सड़कों पर 1800 इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों को सेवाएं देने लगेंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में आधुनिक परिवहन व्यवस्था लागू करना चाहता हूं। मेरा सपना है कि दुनिया के विकसित देश के शहरों की तरह हो। कई वर्षों तक दिल्ली में बसों की खरीद नहीं हुई। हमेशा बसों में यात्रियों की भीड़ दिखती थी। पिछले कुछ वर्षो में दिल्ली में नई बसें शामिल की जा रही हैं। इसके तहत दिल्ली परिवहन निगम और क्लस्टर के बेड़े में इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें शामिल की गई हैं। इसी क्रम में 50 लो फ्लोर एसी बसें भी परिवहन बेड़े में शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
बवाना डिपो से क्लस्टर के छह नए मार्गों पर चलेंगी 50 बसें
50 नई बसें बवाना डिपो से अलग अलग रूट पर रवाना होंगी। इनके छह नए रूट होंगे। अभी तक क्लस्टर बसें 360 रूट पर चल रही थीं। वहीं, दिल्ली के बस बेड़े में इस वक्त 7,320 बसें हैं। इनमें डीटीसी की 4010 जबकि क्लस्टर की 3310 बसें क्लस्टर हैं। इसके अलावा 250 इलेक्ट्रिक बसें हैं। 2025 के अंत तक दिल्ली में 10,380 बसें होंगी। इनमें 8180 यानी 80 फीसदी बसें इलेक्ट्रिक होंगी।
लो फ्लोर एसी सीएनजी बसों की खूबियां
- सभी बसें भारत स्टेज(बीएस)-6 उत्सर्जन मानकों का अनुपालन करती हैं।
- महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे (हूटर के साथ पैनिक बटन)
- इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम (आईटीएस), सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (सीसीसी) में लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा- नियंत्रण कक्ष से बसों की लाइव ट्रैकिंग के लिए जीपीएस यूनिट, हीटिंग वेंटिलेशन, आग की भी मिलेगी जानकारी
नए रूट
- रूट नंबर- 215: बवाना जेजे कॉलोनी से आईएसबीटी कश्मीरी गेट होते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गेट 2 तक।
- रूट नंबर-919:नरेला टर्मिनल से पावर हाउस रोहिणी सेक्टर 24, सुल्तानपुरी टर्मिनल होते हुए मंगोलपुरी टर्मिनल तक।
- रूट नंबर-114सी:कुतुब गढ़ गांव टर्मिनल से कंझावाला चौक होते हुए बस आजादपुर टर्मिनल तक।
- रूट नंबर-715:मंगलापुरी से महिपालपुर होकर महरौली तक।
- रूट नंबर-233:सैयद नांगलोई से पश्चिम विहार से फिल्मिस्तान होकर आईएसबीटी कश्मीरी गेट नित्यानंद मार्ग तक।
- रूट नंबर- एआईआर-06:रिठाला मेट्रो स्टेशन से लाजवंती गार्डन व एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन होकर आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल 2 तक।