चंदा जुटाने के लिए विदेश जा रहे हैं केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल दो दिन के दौरे पर बृहस्पतिवार को दुबई रवाना हो रहे हैं। दुबई के बाद बाद वह अमेरिका की यात्रा पर निकल जाएंगे। अमेरिका में केजरीवाल एनआरआई भारतीयों को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि केजरीवाल की विदेश यात्रा का एक मकसद फंड इकट्ठा करना भी है।
हालांकि पार्टी केजरीवाल की इस यात्रा को सामान्य यात्रा बता रही है। दुबई में अरविंद केजरीवाल सिर्फ तीन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। अमेरिका में अरविंद का भारतीय मूल के लोगों के साथ एक फंड रेजिंग डिनर का कार्यक्रम है। दिल्ली चुनाव की ताल ठोंक चुके केजरीवाल अपनी व्यस्त कार्यक्रम के बीच विदेश यात्रा पर जा रहे हैं।
वह चार दिसंबर को वह दुबई में होंगे। जबकि छह दिसंबर को दुबई के पार्टी चैप्टर से जुड़े कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। उसी शाम वह न्यूयॉर्क के लिए निकल जाएंगे। अगले दिन वह अप्रवासी भारतीय के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में केजरीवाल के साथ पार्टी नेता एचएस फुलका भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि विदेशों में बसे भारतीयों से केजरीवाल पार्टी को फंडिग करने की अपील करेंगे।
हालांकि पार्टी के मुताबिक, केजरीवाल के दुबई जाने का मकसद वर्ल्ड ब्रांड समिट है। इसमें उनको पुरस्कृत होना है। जबकि अमेरिका से उनके दोस्तों ने बुलावा भेजा है। दोनों जगहों पर फंड के लिए किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो रहा है।
'दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएंगे केजरीवाल'
एक तरफ आम आदमी पार्टी और अरंविद केजरीवाल विधानसभा चुनावों के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं और अबकी बहुमत पाने का दावा कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कभी ‘आप’ के विधायक रहे विनोद कुमार बिन्नी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ यहां मोर्चा खोलते हुए कहा कि इस बार आप किसी भी सूरत में दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। वह
मथुरा रोड स्थित एक मॉल में बुधवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल उनके ऐलान से घबराए हुए हैं इसलिए वह नई दिल्ली सीट से लड़ने की घोषणा नहीं कर रहे हैं। उनकी दो लिस्ट आउट हो चुकी है लेकिन खुद का नाम नहीं दे रहे हैं क्योंकि इस बार उनका हारना निश्चित है। बिन्नी ने कहा कि केजरीवाल जहां से लड़ेंगे वह वहीं से मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। वह भाजपा के प्रवक्ता तो नहीं हैं लेकिन यह कह सकते हैं कि सरकार भाजपा ही बनाएगी। क्योंकि इसी पार्टी की हवा है।
बिन्नी ने कहा कि केजरीवाल का डिनर स्टंट ठीक नहीं। डिनर में जो पैसा दे उसे जाने देते हैं। मीडिया तक के जाने पर पाबंदी होती है। ऐसे में लगता है कि इस कार्यक्रम में पारदर्शिता नहीं है। वह इनकम टैक्स में रहे हैं इसलिए इस तरह से ब्लैक को व्हाइट करना जानते हैं।
कभी केजरीवाल के सहयोगी रहे बिन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया है। न तो लोगों का बिजली बिल कम किया और न ही पानी का। जबकि इस मुद्दे पर 10.52 लाख लोगों से समर्थन पत्र लिया था। बिजली बिल कम करने की जगह और काम रोक कर सब्सिडी दे दी। यह काम तो पहले से कांग्रेस ही कर रही थी।