फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal criticized rahul gandhi statement on surgical strike

मोदी पर राहुल गांधी के हमले से नाराज हुए केजरीवाल, कहा- 'बाज आएं ऐसी हरकतों से'  

Fri, 07 Oct 2016 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Oct 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal criticized rahul gandhi statement on surgical strike
केजरीवाल - फोटो : यूट्यूब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा है कि ऐसे मौके पर राजनीति करना ठीक नहीं है। हमें सेना के साथ खड़ा होने की जरूरत है न कि उस पर राजनीति करने को। 

विज्ञापन


बता दें कि यूपी के देवरिया से दिल्ली लौटे राहुल ने संसद मार्ग पर यात्रा के समापन पर कहा था कि जिन जवानों ने देश के नाम पर खून दिया उसी सर्जिकल स्ट्राइक पर पीछे छुपकर सरकार दलाली कर रही है।
विज्ञापन


राहुल ने ट्वीट करके भी सेना के राजनीतिक इस्तेमाल पर मोदी सरकार की आलोचना की है। केजरीवाल ने कहा इस मौके पर देश को एकजुट होने की जरूरत है। हमें सेना के सथ खड़ा होने और उनका उत्साह बढ़ाना चाहिए न कि उस पर राजनीति करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद अपने ही बयान से फंस चुके हैं केजरीवाल

arvind kejriwal criticized rahul gandhi statement on surgical strike
केजरीवाल

बता दें कि इससे पहले खुद केजरीवाल ही सर्जिकल स्ट्राइक पर अपना वीडियो जारी करने की वजह से विवाद में आ चुके हैं। केजरीवाल के इस वीडियो के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने उन्हें हीरो के तौर पर पेश किया था।

वीडियो में केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील की थी कि उन्हें पाकिस्तान द्वारा मीडिया में फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का जवाब देना चाहिए। हालांकि देश भर में केजरीवाल के इस वीडियो की आलोचना के बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी थी कि उनका मकसद जवाब मांगना नहीं बल्कि पाकिस्तान के दुष्प्रचार को गलत साबित करना था।

केजरीवाल के वीडियो संदेश के बाद एक अंग्रेजी अखबार ने भी अपने सूत्रों के हवाले से ये खबर छापी थी कि भारत ने पाक सीमा में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed