फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal breaks silence on incident at CM residence

Swati Maliwal: सीएम आवास पर हुई घटना पर अरविंद केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मामले की निष्पक्ष जांच हो

Wed, 22 May 2024 07:00 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 22 May 2024 07:00 PM IST
सार

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है और उनकी टिप्पणी से कार्यवाही प्रभावित हो सकती है। मुख्यमंत्री ने समाचार एजेंसी को दिए गए एक साक्षात्कार में ये बातें कहीं। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal breaks silence on incident at CM residence
सीएम अरविंद केजरीवाल और स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर हुए कथित हमले और बदसलूकी मामले पर सीएम अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। न्याय होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए गए एक साक्षात्कार में ये बातें कहीं। 

विज्ञापन

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है और उनकी टिप्पणी से कार्यवाही प्रभावित हो सकती है। इस मामले के दो पक्ष हैं। बता दें कि स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि 13 मई को मुख्यमंत्री आवास पर गईं थीं। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को जानकारी दी कि वे यहां सीएम से मिलने के लिए आई हैं। मुझे बताया गया कि वह (सीएम) घर में मौजूद हैं और मुझे ड्राइंग रूम में इंतजार करने के लिए कहा है। मैं ड्राइंग रूम में गई और सोफे पर बैठ गई और उनके मिलने का इंतजार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे पता चला की सीएम मिलने के लिए आ रहे हैं। लेकिन अचानक पीए बिभव कुमार कमरे में घुस आए। उन्होंने बिना किसी उकसावे के चिल्लाना शुरू कर दिया। मुझे गालियां भी दीं। मैं स्तब्ध रह गई। इतना ही नहीं मुझे थप्पड़ मारना शुरू कर दिए। जब मैं लगातार चिल्लाती रही तो मुझे कम से कम सात से आठ बार थप्पड़ मारे। मैं वहां मदद के लिए भी चिल्लाई थी। इसके बाद भी उनके साथ बदसलूकी की गई। स्वाति ने एफआईआर में भी इन बातों का जिक्र किया है। 

खरगे ने मामले को लेकर कही ये बात
इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वाति मामली पर हुए कथित हमले के मामले पर कहा कि कानून को अपना काम करना चाहिए। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की गिरफ्तारी के विवाद में पड़ने से इनकार किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जब कानून प्रभावी होगा तो लोगों में डर होगा। इसलिए कानून को काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed