फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind kejriwal attends Amanatullah khan iftar party, raises eyebrows

अमानातुल्लाह की इफ्तार पार्टी में पहुंचे केजरीवाल, बंद कमरे में हुई लंबी बातचीत

Sat, 17 Jun 2017 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Jun 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal attends Amanatullah khan iftar party, raises eyebrows
अमानातुल्लाह खान की इफ्तार पार्टी में केजरीवाल। - फोटो : सोशल मीडिया

ओखला से विधायक अमानातुल्लाह खान अरविंद केजरीवाल के लिए कितने खास हैं, ये नजारा इफ्तार पार्टी में दिखा। बृहस्पतिवार को अमानातुल्लाह की ओर से रखी इफ्तार पार्टी में केजरीवाल भी शामिल हुए। इस दौरान केजरीवाल ने न सिर्फ अमानातुल्लाह को गले लगाया, बल्कि उनके साथ खाना भी खाया। फिर दोनों के बीच बीच बंद कमरे में लंबी बातचीत भी हुई।

विज्ञापन


इफ्तार पार्टी के दौरान केजरीवाल अमानातुल्लाह के बगल में ही बैठे रहे। दोनों ने खूब ठहाके भी लगाए। साथ में इफ्तार किया। इसके बाद अमानातुल्लाह केजरीवाल को अपने घर ओखला लेकर गए, जहां बंद कमरे में उनके बीच काफी देर तक बातचीत हुई। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी में बीते दिनों कुमार विश्वास के साथ विवाद के बाद अमानातुल्लाह का कद बढ़ा है। अमानातुल्लाह ने विश्वास को बीजेपी का एजेंट बताया था। साथ ही कई गंभीर आरोप लगाए थे। विवाद बढ़ा और विश्वास अपनी जिद पर अड़ गए। उन्होंने पार्टी छोड़ने का इशारा दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर को लेकर भी हो चुका है विवाद

Arvind kejriwal attends Amanatullah khan iftar party, raises eyebrows
aap poster

सिसोदिया-केजरीवाल ने हालात को काफी संभालने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार अमानातुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई हुई, उन्हें पीएसी से बाहर निकाल दिया। वहीं, दूसरी तरफ उनका कद बढ़ाते हुए उन्हें कई कमेटियों का चेयरमैन और सदस्य बना दिया गया।

बता दें कि इसके पहले आप दफ्तर के बाहर अमानातुल्लाह के कुछ पोस्टर को लेकर भी विवाद हुआ था। आप कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए इन पोस्टर्स में केजरीवाल को जोहरी बताया गया था, जबकि अमानातुल्लाह की तुलना हीरे से की गई थी। हालांकि, बाद में ये पोस्टर हटा दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed