फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind kejriwal attacks BJP says some people think they are God but Prahlad is unstoppable in every era

केजरीवाल का बड़ा हमला: कुछ लोग खुद को भगवान मान बैठे हैं और प्रह्लाद को कारागृह में डाल दिया, न तब रोक पाए न..

Fri, 10 Mar 2023 12:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 Mar 2023 12:11 PM IST
सार

केजरीवाल का बड़ा हमला: कुछ लोग खुद को भगवान मान बैठे हैं और प्रह्लाद को कारागृह में डाल दिया, न तब रोक पाए न..

विज्ञापन
Arvind kejriwal attacks BJP says some people think they are God but Prahlad is unstoppable in every era
अरविंद केजरीवाल(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) एक-दूसरे पर हमलावर हैं। एक ओर जहां शुक्रवार सुबह भाजपा ने एक पोस्टर जारी कर सिसोदिया और जैन का एक पोस्टर जारी कर आप पर हमला किया। वहीं अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर केंद्र की भाजपा सरकार को इशारों-इशारों मे हिरण्यकश्यप कह दिया।
विज्ञापन


केजरीवाल ने आज ट्वीट किया, 'हिरण्यकश्यप अपने आपको भगवान मान बैठा था। उसने प्रह्लाद को ईश्वर की राह से रोकने के अनेक प्रयत्न किए, ज़ुल्म किए आज भी कुछ लोग अपने आपको भगवान मान बैठे हैं। देश और बच्चों की सेवा करने वाले प्रह्लाद को कारागृह में डाल दिया पर न प्रहलाद को वो तब रोक पाए थे, न अब रोक पाएंगे।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले आज भाजपा ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का एक पोस्टर जारी कर उन्हें घोटालेबाज बताया है और केजरीवाल को उनका सरगना बताने की कोशिश की है। भाजपा ने पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र तो झांकी है, इनका सरगना केजरीवाल अभी बाकी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed