फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal attacked on Narendra Modi and main bhi chowkidar campaign

केजरीवाल का हमला- 'अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा ‘चौकीदार’ बने तो मोदी को वोट दें'

Wed, 20 Mar 2019 02:00 PM IST
शाहरुख खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Mar 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal attacked on Narendra Modi and main bhi chowkidar campaign
फाइल फोटो
भाजपा के 'मैं भी चौकीदार' अभियान पर तंज कसते हुए आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर लोग चाहते हैं कि उनके बच्चे ‘चौकीदार’ बनें तो उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देना चाहिए।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि अगर वे अच्छी शिक्षा चाहते हैं तो उन्हें आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करना चाहिए। केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा है कि मोदी चाहते हैं कि पूरा देश ‘चौकीदार’ बनने की कोशिश करें।
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री ने हिंदी में किए गए एक ट्वीट में कहा अगर लोग चाहते हैं कि उनके बच्चे चौकीदार बनें तो उन्हें मोदी के लिए वोट देना चाहिए, लेकिन अगर वह चाहते हैं कि उनके बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले और वे डॉक्टर, इंजीनियर या वकील बनें तो उन्हें आम आदमी पार्टी को वोट देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मोदी ने शनिवार को अपने समर्थकों से मैं भी चौकीदार अभियान को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा था कि भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई में वह अकेले नहीं हैं।

इसके बाद से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों ने इस अभियान से खुद को जोड़ते हुए अपने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर अपने नामों के आगे ‘चौकीदार’ शब्द जोड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed