फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal Arrest Delhi Congress President Arvinder Singh Lovely big statement on aap congress alliance

Arvind Kejriwal Arrest: केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान; गठबंधन पर ये कहा

Fri, 22 Mar 2024 09:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 22 Mar 2024 09:45 AM IST
सार

दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। लवली ने स्पष्ट किया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी से उनके गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal Arrest Delhi Congress President Arvinder Singh Lovely big statement on aap congress alliance
Arvind Kejriwal Arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनाव में झटका लग सकता है। उधर, दिल्ली में आप-कांग्रेस गठबंधन को लेकर दिल्ली के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि आप पहले से ही शीर्ष नेतृत्व की अनुपस्थिति से जूझ रही है। वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहले से ही जेल में हैं, अब केजरीवाल की गिरफ्तारी हो गई है। लिहाजा लोकसभा चुनाव में आप के प्रचार की कमान संभालने वाला कोई बड़ा नेता नहीं है। 
विज्ञापन


आप ने देशभर में अपना विस्तार करने के लिए दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में भाजपा के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है, जबकि पंजाब में वह अकेले चुनाव लड़ रही है। केजरीवाल आप के स्टार प्रचारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, आप के रणनीतिकारों के लिए इस समस्या से निकलना आसान नहीं होगा। आप दिल्ली में कांग्रेस से समझौते के तहत चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गुजरात में उसे दो सीटें मिली हैं और हरियाणा में कांग्रेस ने एक सीट दी है। 

आप ने लोकसभा में जीत हासिल करने के लिए अभियान शुरू किया है। इसे संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल नाम दिया गया है, जबकि गुजरात में भी केजरीवाल अभियान चलाया है। पंजाब में उसका अभियान राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर केंद्रित है। 

 

केजरीवाल लोकसभा चुनाव के तहत लगातार राज्यों में दौरे कर रहे है। उधर, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल की अनुपस्थिति में लोकसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा अरविंद केजरीवाल ही होंगे। वे एकमात्र चेहरा हैं जिन पर लोग भरोसा करते हैं और प्यार करते हैं।

आप से हमारा गठबंधन जारी रहेगा : लवली
केजरीवाल की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचे।

इस दौरान लवली ने स्पष्ट किया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी से उनके गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अब वह और मजबूती के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। लवली ने कहा कि हम गिरफ्तारी व छापे जैसी घटनाओं से घबराने वाले नहीं हैं। आम आदमी पार्टी हमारी सहयोगी है। हम हर कदम पर साथ खड़े हुए हैं और चुनाव मिलकर लड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed