फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal announced his resignation, now who will be the CM of Delhi

केजरीवाल ने किया इस्तीफे का एलान: अब दिल्ली का सीएम कौन होगा? इन नामों पर हो सकती है चर्चा

Sun, 15 Sep 2024 01:13 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 15 Sep 2024 01:13 PM IST
सार

आप दफ्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आज से दो दिन के बाद सीएम पद से इस्तीफा दूंगा।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal announced his resignation, now who will be the CM of Delhi
अब दिल्ली का सीएम कौन होगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली आबकारी नीति मामले में जमानत पर बाहर आए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफे का एलान कर दिया है। आप दफ्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं आज से दो दिन के बाद सीएम पद से इस्तीफा दूंगा। मैं तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती कि केजरीवाल ईमानदार है। दिल्ली की जनता के आदेश के बाद ही मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा। 

विज्ञापन


मेरी जगह कोई और सीएम होगा: अरविंद केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती, मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा।' उन्होंने कहा कि मैं और मनीष सिसोदिया जनता के बीच जाएंगे। दिल्ली विधानसभा भंग नहीं होगी। मेरी जगह कोई और सीएम होगा। अगला सीएम चुनने के लिए विधायक दल की बैठक होगी। इसमें सीएम पर फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन


भाजपा पर बरसे अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'इन्होंने(भाजपा) एक और नया फॉर्मूला बनाया है जहां जहां ये चुनाव हारे वहां-वहां के मुख्यमंत्री पर फर्जी केस करके गिरफ्तार कर लो और उसकी सरकार गिरा दो। इन्होंने सिद्धारमैया, पिनाराई विजयन, ममता दीदी पर केस कर रखें हैं। ये एक विपक्ष के मुख्यमंत्री को नहीं छोड़ते सभी पर फर्जी केस करके जेल में डालते हैं और सरकार गिरा देते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल की जगह कौन होगा दिल्ली की सीएम?
आतिशी का नाम इस लिस्ट में सबसे आगे है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी कालकाजी सीट से विधायक हैं। आतिशी दिल्ली सरकार में शिक्षा, उच्च शिक्षा, टीटीई, वित्त, योजना, पीडब्ल्यूडी, जल, बिजली, सेवाएं, सतर्कता, जनसंपर्क मंत्री हैं। सीएम केजरीवाल ने अपने इस्तीफे के एलान से पहले भी आतिशी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैंने जेल से एलजी के पत्र लिखा था कि स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराएंगी। लेकिन वो चिट्ठी वापस कर दी गई और साथ में यह भी कहा गया कि कि अगर फिर से चिट्ठी लिखी तो परिवार से मुलाकात बंद हो जाएगी।

वहीं, आतिशी के साथ-साथ सौरभ भारद्वाज नाम भी सामने आ रहा है। वे दिल्ली की ग्रेटर कैलाश सीट से विधायक हैं। सौरभ दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य, शहरी विकास और पर्यटन मंत्री हैं। सौरभ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।


इन नामों पर भी हो सकती है चर्चा
इनके अलावा दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय का नाम भी चर्चा में है। सीएम पद की रेस में कैलाश गहलोत भी नाम चल रहा है। आप विधायक कुलदीप कुलदीप कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के नाम की अटकलें भी हैं। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि विधायकों की बैठक होगी और उसमें फैसला लिया जाएगा कि सीएम कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed