फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind kejriwal and three ministers strike at lg house waiting room

24 घंटे से LG निवास में जारी केजरीवाल और मंत्रियों का धरना, कल करेंगे CM आवास से राजनिवास तक मार्च

Tue, 12 Jun 2018 06:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Jun 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal and three ministers strike at lg house waiting room
हड़ताल पर केजरीवाल और उनके मंत्री

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। एलजी से मुलाकात में अपनी तीन मांगों के पूरा नहीं होने पर वह सोमवार शाम 6 बजे से अपने कैबिनेट सहयोगियों मनीष सिसोदिया, गोपाल राय और सत्येंद्र जैन के साथ राज निवास के वेटिंग रूम में ही धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन

 

एलजी निवास पर अपनी मांग को लेकर पिछले 24 घंटे से एलजी निवास के वेटिंग रूम में धरना दे रहे केजरीवाल और उनके मंत्री अब भी वहीं हैं। यही नहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने वहीं बैठे-बैठे अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इसके बाद करीब मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे डॉक्टर सत्येंद्र जैन का नॉर्मल चेकअप करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस बात की जानकारी अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। इस मनीष सिसोदिया ने भी अपने ट्वीट में लिखा- '18 घंटे से एलजी साहब के वेटिंग रूम में बैठे हैं। एलजी साहब अड़े हुए हैं कि ना अफसरों की हड़ताल खत्म करवाऊंगा और ना राशन की डोर स्टेप डिलीवरी वाली फाइल क्लियर करूँगा। सत्येंद्र जैन ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। दिल्ली के लिए काम करवाना हमारी भी जिद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, वे वहां से नहीं हटेंगे। देर रात तक सभी राज निवास के अंदर ही बैठे हुए थे।  केजरीवाल ने राज निवास से ट्वीट किया कि हमने एलजी को एक पत्र सौंपा लेकिन उन्होंने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। 

कार्रवाई करना एलजी का संवैधानिक कर्तव्य है। कोई विकल्प नहीं बचने पर हमने उनसे कहा है कि जब तक वह सभी मुद्दों पर कार्रवाई नहीं करते, तब तक वे वहां से नहीं जाएंगे। 

इसके बाद सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि हमारी तीन मांगें हैं। एक, चार महीने से जारी अधिकारियों की गैरकानूनी हड़ताल तुरंत खत्म कराई जाए। दूसरी, काम नहीं करने और रोकने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और तीसरी राशन की डोर टू डोर डिलीवरी योजना को मंजूरी दी जाए।

Arvind kejriwal and three ministers strike at lg house waiting room
kejriwal - फोटो : अमर उजाला

सिसोदिया ने लिखा कि हड़ताल के बारे में हमने एलजी से पांच बार मुलाकात की लेकिन उन्होंने इसे खत्म कराने के लिए कुछ नहीं किया। यदि एलजी इस तरह हड़ताल का समर्थन करेंगे तो चुनी हुई सरकार कैसे काम करेगी। 

इससे पहले सुबह शुरू हुए हाईवोल्टेज ड्रामे में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का आम आदमी पार्टी का प्रस्ताव सोमवार को विधानसभा में पारित कराया गया। 

बाद में पूर्ण राज्य की मांग को लेकर एलजी दिल्ली छोड़ो अभियान की शुरुआत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि केंद्र और पीएमओ लगातार हमारे काम में अड़ंगा लगाने की कोशिश कर रहे हैं। सीबीआई, एसीबी जैसी सरकारी एजेंसियों को हमारे पीछे लगाकर काम करने से रोका जा रहा है।

राज निवास के बाहर जुटे विधायक-कार्यकर्ता
केजरीवाल समेत मंत्रियों के धरने की सूचना मिलते ही आम आदमी पार्टी के विधायक समर्थकों के साथ राज निवास पहुंचने लगे। हालांकि पुलिस ने बैरीकेड लगाकर इन्हें रोका। पार्टी समर्थक राज निवास के बाहर जुटकर देर रात तक नारेबाजी करते रहे।

केजरीवाल ने मुझे धमकाया : बैजल

Arvind kejriwal and three ministers strike at lg house waiting room
lg anil

एलजी अनिल बैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने सहयोगियों के साथ बेवजह धरने पर बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने उन्हें अधिकारियों को राज निवास बुलाने और हड़ताल खत्म कराने की धमकी दी।

राज निवास से जारी बयान में कहा गया है कि मुलाकात में एलजी ने केजरीवाल को बताया कि अधिकारी किसी तरह की हड़ताल पर नहीं है। अधिकारियों में केजरीवाल सरकार के प्रति अविश्वास का माहौल है। वे डरे हुए हैं। उपराज्यपाल की सलाह के बावजूद मुख्यमंत्री ने अपनी तरफ से विश्वास बहाली के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

पूर्ण राज्य का दर्जा दिया तो प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगूंगा वोट : केजरीवाल
विधानसभा में दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे के प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के अपने चुनावी वादे को पूरा करते हैं तो वह आगामी चुनाव में घर-घर जाकर उनके लिए खुद वोट मांगेंगे।

लेकिन अगर पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिला तो दिल्ली वाले भाजपा बाहर जाओ की पट्टी अपने घरों पर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वह भाजपा और कांग्रेस नेताओं के पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने से जुड़े बयान और दोनों दलों के घोषणा पत्रों को पढ़ रहे थे। दोनों पार्टियां हर चुनाव में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा करती हैं लेकिन बाद में मुकर जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed