{"_id":"5aaeafd94f1c1b90778b649b","slug":"arvind-kejriwal-and-manish-sisodia-meeting-with-punjab-aap-mlas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आप' में शांत नहीं हुआ विवाद, सिसोदिया की बैठक में आए पंजाब के 10 विधायक, 10 रहे गैर-हाजिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' में शांत नहीं हुआ विवाद, सिसोदिया की बैठक में आए पंजाब के 10 विधायक, 10 रहे गैर-हाजिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के माफीनामे से आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब यूनिट में आया भूचाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को सुलह-समझौते के लिए पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया की तरफ से दिल्ली में बुलाई गई बैठक में सिर्फ दस विधायक पहुंचे।
उपमुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक मान-मनौव्वल चली। दिलचस्प यह है कि केजरीवाल की माफी से खुद को अलग करने वाले राज्य सभा सांसद एवं पंजाब के पूर्व प्रभारी संजय सिंह बैठक में नहीं पहुंचे। उधर, बैठक में जाते वक्त नाराजगी जाहिर करने वाले विधायक भी वापसी में शांत दिखे।
आधे विधायकों के दिल्ली न पहुंचने पर तलवंडी साबो विधायक बलजिंदर कौर ने सफाई दी कि बैठक में गैर-हाजिर रहे विधायकों से संपर्क बना हुआ है। जो लोग नाराज हैं, उन्हें समझाया जा रहा है। वहीं, रविवार होने की वजह से भी कुछ विधायक दिल्ली नहीं आए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बैठक में अरविंद ने कहा कि पार्टी हमेशा ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ लड़ती रहेगी। मौजूदा समय में सत्ता संभाल रही कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार को बिक्रम मजीठिया के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए। पंजाब की जनता में पार्टी की छवि को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
2019 के लोकसभा चुनाव में भी जनता पूरी ताकत के साथ आप प्रत्याशियों को संसद तक पहुंचाएगी। दरअसल, अरविंद केजरीवाल के माफीनामे के बाद पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के बयान से आप के भीतर घमासान मचा है। रविवार को दिल्ली में इसे शांत करने की कोशिश की गई।

पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने सभी 20 विधायकों और 5 जोनल प्रभारियों को दिल्ली तलब किया। इसमें सिर्फ 10 विधायक ही पहुंचे। वहीं, बैठक शुरू होने के 45 मिनट बाद अरविंद केजरीवाल भी उपमुख्यमंत्री आवास पहुंचे।
बैठक में शामिल विधायकों को मनाने की करीब 2 घंटे तक कोशिश चली। इसका असर विधायकों के चेहरे पर देखा गया। सिसोदिया के आवास में जाते वक्त जिन विधायकों में माफीनामे पर तल्खी थी, वापसी में वह शांत थे।
सूनाम से विधायक व उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अमन अरोड़ा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के ऊपर ढेरों केस चल रहे हैं। इससे वह दिल्ली को पूरा समय नहीं दे पा रहे थे। मुकदमे की वजह से पैसा और वक्त खर्च हो रहा था। माफी मांगने से विवाद खत्म होगा और वह सरकार समेत पार्टी गतिविधियों को भी अपना वक्त दे सकेंगे।
दिल्ली पहुंचे आप के दस विधायक
अमन अरोड़ा, कुलतार सिंह, अमरजीत सिंह, सर्वजीत कौर, रुपिंदर रूबी, बलजिंदर कौर, जय किशन रोड़ी, मंजीत सिंह, हरपाल चीमा, बुद्ध राम दिल्ली पहुंचे।