फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind kejriwal and lalkrishna advani meeting cancelled

मिलने से चंद घंटों पहले रद्द हुई आडवाणी-केजरीवाल मीटिंग

Fri, 19 Jun 2015 04:52 PM IST
Updated Fri, 19 Jun 2015 04:52 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal and lalkrishna advani meeting cancelled

आपातकाल पर दिए गए बयान के कारण चर्चा में आए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने से मना कर दिया है। बता दें कि शुक्रवार शाम आडवाणी और अरविंद केजरीवाल का मिलने का कार्यक्रम तय था जिसे अचानक रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


आडवाणी ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि देश में फिर से आपतकाल लागू हो सकता है। उनके इस बयान के बाद राजीतिक गलियारों में आडवाणी के बयान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले के तौर पर देखा जा रहा था।
विज्ञापन


हालांकि इस पूरे मसले पर न तो आडवाणी ने कोई सफाई दी न ही प्रधानमंत्री ने कोई टिप्पणी की। लेकिन इस बयान के तुरंत बाद ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर आडवाणी का समर्थन करते हुए पूछा क्या दिल्ली पहला उदाहरण होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टिप्पणी के बाद अरिवंद केजरीवाल ने आडवाणी से मिलने का समय मांगा जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया। शुक्रवार को शाम छह बजे दोनों नेताओं की मुलाकात का समय भी तय हो गया था लेकिन, चंद घंटों पहले इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।

आपातकाल पर आडवाणी ने क्या कहा

Arvind kejriwal and lalkrishna advani meeting cancelled

सूत्रों की मानें तो लालकृष्‍ण आडवाणी और अरविंद केजरीवाल की मीटिंग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में सहमती नहीं थी। माना जा रहा है कि पार्टी के दबाव के चलते ही आडवाणी को केजरीवाल से मिलने के कार्यक्रम को आखिरी समय में रद्द करने का फैसला करना पड़ा।

बता दें कि लालकृष्‍ण आडवाणी ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि आपातकाल के इतने साल बाद भी देश में नागरकि स्वतंत्रता पर फिर से हमला होने का खतरा बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि देश में फिर से आपातकाल न लागू हो सके इसके लिए कोई संवैधानिक प्रावधान नहीं किए गए हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आज की परिस्थितियों में ऐसा करना आसान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed