परिवार संग 'बेबी' देख रिलेक्स हुए केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ होने वाली केजरीवाल की मीटिंग फिलहाल टाल दी गई है। रविवार को तीन बजे होने वाली मीटिंग की बजाय अरविंद केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया।
केजरीवाल लगभग दो घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ और उनके साथ वीडियो भी बनवाया। बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें 10 फरवरी का इंतजार है।
शाम के कार्यक्रम के बारे में केजरीवाल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कौशांबी के वेब सिनेमा हॉल में अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' देखने पहुंचे। इसके बाद वह दिल्ली जाएंगे जहां उन्हें एक आप कार्यकर्ता के यहां शादी समारोह में शामिल होना है।
इस मौके पर उनसे मिलने पार्टी के वरिष्ठ नेता आशीष खेतान, संजय सिंह, मनीष सिसौदिया, दिलीप पांडे और आशुतोष भी पहुंचे। अरविंद केजरीवाल के परिवार के साथ इन नेताओं के परिवारों का भी फिल्म देखने का प्लान था।
ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल से मिले केजरीवाल
शनिवार को दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए हुए मतदान में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद से ही नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। रविवार को सुबह भले ही केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं से दो दिन तक आराम करने और फिल्में देखने के लिए कहा हो लेकिन, खुद चुनाव बाद की रणनीति बनाने में लग गए हैं।
रविवार को पटपड़गंज विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तीन बजे आप के शीर्ष नेताओं की एक मीटिंग भी बुलाई थी।
पार्टी के कौशांबी स्थित कार्यालय पर आप के शीर्ष नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु भी हुआ। मीटिंग किस मुद्दे पर बुलाई गई इस बारे में पार्टी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की। इस दौरान ब्रिटेन से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने भी अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।
हालांकि सूत्रों के मुताबिक पार्टी चुनाव परिणाम के बाद की रणनीति पर पहले से ही ठोस रणनीति बनाना चाहती थी जिसका फैसला इस मीटिंग में हो सकता था।
बीजेपी में भी दिखी हलचल
एग्जिट पोल के बाद भले ही भारतीय जनता पार्टी के खेमे में खामोशी है लेकिन संगठन यहां भी सक्रिय दिखा। मतदान होने और छुट्टी का दिन होने के बावजूद रविवार को किरण बेदी के घर कुछ बीजेपी नेता पहुंचे।
केंद्रिय मंत्री निर्मला सीतरमण सुबह ही किरण बेदी से मिलने उनके आवास पर गईं। किरण बेदी से मिल कर वापस जाते हुए उन्होंने मीडिया से कहा कि एग्जिट पोल चाहे जो भी कहें लेकिन हमें दस तारीख को होने वाली मतगणना का इंतजार करना चाहिए।
हालांकि इस दौरान भाजपा नेता शाहनवाज खान ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी की चुटकी ली और लिखा कि नतीजे आने से पहले ही आप उत्सव मनाने और लड्डू खाने में लग गई है।