{"_id":"5c7ef5e1bdec221445020b11","slug":"artists-will-run-happiness-therapy-at-gtb-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटीबी अस्पताल में कलाकार चलाएंगे हैप्पीनेस थेरेपी, जीटीबी अस्पताल प्रशासन का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटीबी अस्पताल में कलाकार चलाएंगे हैप्पीनेस थेरेपी, जीटीबी अस्पताल प्रशासन का फैसला
Wed, 06 Mar 2019 03:49 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 06 Mar 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
जीटीबी अस्पताल
मरीजों और डॉक्टरों के बीच संबंध मजबूत बनाने और सरकारी अस्पतालों का माहौल स्वस्थ बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने हैप्पीनेस थेरेपी शुरू की थी। कुछ ही समय पहले दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इस थेरेपी को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुरू किया था।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल के एक वार्ड में जाकर डांस भी किया था, लेकिन कुछ ही दिन में मरीजों को खुश करने वाली ये योजना बंद हो गई। अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों ने इसका विरोध जताते हुए नाचने से साफ इंकार कर दिया।
तब से अस्पताल में हैप्पीनेस थेरेपी पर कोई काम नहीं हुआ, जबकि दिल्ली सरकार इसे बाकी अस्पतालों में भी लागू करने को कह रही थी। अब जीटीबी अस्पताल प्रशासन ने फैसला लिया है कि वह समय-समय पर बाहर से कलाकारों को बुलाकर अस्पताल में नुक्कड़ नाटक, संगीत और डांस आदि जैसे कार्यक्रम करवाएगा। इसी कड़ी में मंगलवार को नुक्कड़ नाटक हुआ।