फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Artists are spreading colors in the international trade fair

Trade Fair : अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में कलाकार खूब बिखेर रहे रंग, लोक संस्कृतियों का हो रहा संगम

Thu, 23 Nov 2023 07:53 AM IST
विजय पुंडीर आशीष सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 23 Nov 2023 07:53 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बदायूं से आए हस्तशिल्प कलाकार साकिब की कला दर्शकों को आकर्षित कर रही है। वह उंगलियों के जादू से धागों को कुछ इस तरह पिरोते हैं कि भगवान गणेश का अक्स उबरकर सामने आ जाता है। यह सब कुछ इतना सजीव दिखता है कि मानों भगवान अगले ही पल बोल उठेंगे।

विज्ञापन
Artists are spreading colors in the international trade fair
उत्तर प्रदेश पवेलियन में बदायूं जिले से आए हस्तशिल्प कलाकार साकिब अपना हुनर दिखाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आधुनिकीकरण ने भले ही इंसानों की जिंदगी को आसान बना दिया है, लेकिन आज भी हाथों से बनीं वस्तुएं आकर्षण का केंद्र हैं। दर्शक हाथों से बने उत्पादों की ओर खिंचे चले आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं प्रगति मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की। यहां इन दिनों उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा व केरल समेत कई राज्यों के कलाकार अपनी कला को प्रदर्शित कर रहे हैं। 

विज्ञापन


ऐसे ही उत्तर प्रदेश के बदायूं से आए हस्तशिल्प कलाकार साकिब की कला दर्शकों को आकर्षित कर रही है। वह उंगलियों के जादू से धागों को कुछ इस तरह पिरोते हैं कि भगवान गणेश का अक्स उबरकर सामने आ जाता है। यह सब कुछ इतना सजीव दिखता है कि मानों भगवान अगले ही पल बोल उठेंगे। देश ही नहीं, विदेशी दर्शक भी उनके हुनर के मुरीद हो रहे हैं। मेले में सैकड़ों वर्ष पुरानी कला को अब भी ग्रामीण हस्तशिल्प कलाकार संजोए हुए हैं। खास बात यह है कि इनके हुनर को देखकर दर्शक अपने बचपन की यादों को ताजा कर रहे हैं। कलाकार साकिब सैकड़ों वर्ष पुरानी जरी-जरदोजी कला को जीवंत कर रहे हैं। वह बताते हैं कि इसमें केवल रेशम के रंगीन धागों व चांदी के तार का उपयोग होता है। वह अब तक भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान व कई अन्य की आकृति कपड़ों पर उकेर चुके हैं। एक आकृति बनाने में 10 घंटे लगते हैं। यह कला अपनी माता से सीखी है। वह अब तक 20 लोगों को इस कला का प्रशिक्षण दे चुके हैं।

विज्ञापन

वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के बाद मेले में लोगो में भी जागरूकता देखने को मिल रही है। लोग हस्तशिल्प सामान की खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में में लोकल फॉर वोकल की धूम देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा, केरल समेत कई राज्यों के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब से आए गुरमेल सिंह वुड इनलेय कला, उत्तर प्रदेश से आए नेमी चंद्रा शाक्या शीशम की लकड़ी पर महीन कलाकारी कर रहे हैं।

हरियाणा सरकार की स्टार्ट अप योजना हरियाणा सरकार की स्टार्ट अप योजना के रंग दिखने लगे हैं। हरियाणा पवेलियन में आधुनिक तकनीक से बनी ई-साइकिल को भी शामिल किया गया है। यह प्रोजेक्ट विकास यादव लेकर आए हैं। कोरोना के दौरान उनकी नौकरी चली गई थी, जिसके बाद उन्होंने अपने गृह स्थान रेवाड़ी में स्टार्टअप शुरू करने की ठानी।

40 हजार दर्शक पहुंचे जमकर हुई खरीदारी
प्रगति मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बुधवार को 40 हजार से अधिक दर्शकों ने प्रवेश किया। कोई परिवार के साथ तो कोई दोस्तों के साथ मेले का आनंद लेने पहुंचा था। व्यापारी उत्पादों पर छूट दे रहे हैं तो दर्शक भी इसका फायदा उठाते हुए मोलभाव कर खूब खरीदारी कर रहे हैं। हर किसी के हाथ में कुछ न कुछ सामान नजर आ रहा था। दोपहर बाद ही कई स्टॉलों पर खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। आयोजकों का कहना है कि हर दिन करीब 40 हजार लोग मेले में पहुंच रहे हैं। सप्ताहांत पर इसमें तेजी से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed