{"_id":"5be0ddc3bdec2269602c5633","slug":"artificial-lungs-fall-black-in-48-hours-at-sir-ganga-ram-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण से सेहत को हो रहा नुकसान, 48 घंटे में काला पड़ गया आर्टिफिशियल फेफड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण से सेहत को हो रहा नुकसान, 48 घंटे में काला पड़ गया आर्टिफिशियल फेफड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 06 Nov 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
आर्टिफिशियल फेफड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में प्रदूषण आए दिन रिकॉर्ड बना रहा है। इससे हो रहे नुकसान को आम आदमी तक पहुंचाने के लिए सर गंगाराम अस्पताल ने दो दिन पहले एक आर्टिफिशियल फेफड़ा अस्पताल में लगाया था जो 48 घंटे में ही सफेद से काला पड़ गया। इस फेफड़े को बैंगलुरु की संस्था ने बनाया है। इनमें सफेद हेपा फिल्टर लगाए गए हैं, जो प्रदूषित हवा के संपर्क में आने पर काले पड़ जाते हैं। इससे सेहत पर वायु प्रदूषण के प्रभाव को समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
अस्पताल के सेंटर फॉर चेस्ट सर्जरी के चेयरमैन डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि 30 साल के करियर में इस तरह फेफड़ों के रंग बदलते हुए नहीं देखा। पहले लोगों के फेफड़े गुलाबी होते थे। जो लोग धूम्रपान करते थे, केवल उनके ही फेफड़ों में ब्लैक डिपहृजिर (काले फेफड़े) देखने को मिलते थे, लेकिन अब अमूमन लोगों के फेफड़े काले हो रहे हैं। यह दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का सूचक है। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे आर्टिफिशियल फेफड़ा लगाया था, जोकि सोमवार दोपहर 12 बजे तक काला पड़ चुका था।
विज्ञापन