फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arrested for supplying arms to miscreants of Delhi-NCR

Delhi: दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, MP के बुरहानपुर से खेप लेकर आया था आरोपी

Sat, 12 Aug 2023 10:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 12 Aug 2023 10:30 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि चार अगस्त को पता चला कि लाल सिंह बुरहानपुर से हथियार की खेप लेकर दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को बेचने के लिए आया है।

विज्ञापन
Arrested for supplying arms to miscreants of Delhi-NCR
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 21 पिस्टल बरामद किया है। वह मध्य प्रदेश से हथियारों की खेप को खरीदकर दिल्ली में ज्यादा कीमत में बेचने के लिए आया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी एक निजी स्कूल में गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस धंधे में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश निवासी लाल सिंह चढ़ार के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चार अगस्त को पता चला कि लाल सिंह बुरहानपुर से हथियार की खेप लेकर दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को बेचने के लिए आया है। वह अपने किसी जानकार को हथियार देने के लिए रिंग रोड स्थित गांधी संग्रहालय के पास आएगा। निरीक्षक सतीश राणा और मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। दोपहर करीब 3.20 पर पुलिस टीम ने लाल सिंह चढ़ार को हाथापाई के बाद पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 21 पिस्टल बरामद की गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉक्टर सरहरि सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर से स्नातक किया हुआ है। वह शादीशुदा है। शुरुआत में वह सागर के एक निजी स्कूल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। जहां उसे आठ हजार रुपये वेतन मिलता था। करीब पांच साल पहले वह सागर निवासी राजेश प्यासी के संपर्क में आया, जो इलाके में अवैध पिस्टल बेचने का सिंडिकेट चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed