{"_id":"64ac5713c751fac6cb049515","slug":"arrested-for-sending-obscene-messages-to-women-in-delhi-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: महिलाओं को भेजता था अश्लील मैसेज, परेशान युवती की शिकायत पर डिलीवरी बॉय गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: महिलाओं को भेजता था अश्लील मैसेज, परेशान युवती की शिकायत पर डिलीवरी बॉय गिरफ्तार
Tue, 11 Jul 2023 12:38 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:38 AM IST
सार
एक महिला ने नई दिल्ली जिला साइबर सेल में शिकायत कर दी। पुलिस तकनीकी जांच के जरिये आरोपी तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
फूड डिलीवर कंपनी का एक डिलीवरी बॉय महिला ग्राहकों का नंबर लेकर उनके मोबाइल पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने लगा। एक महिला ने नई दिल्ली जिला साइबर सेल में शिकायत कर दी। पुलिस तकनीकी जांच के जरिये आरोपी तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गंगा विहार निवासी रामचंद्र शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर एक युवती ने शिकायत की थी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि कोई अज्ञात व्यक्ति कुछ दिन से उसके व्हाट्सएप, टेलीग्राम और मेल आईडी पर अश्लील संदेश और वीडियो भेज रहा है। युवती की शिकायत पर साइबर सेल में छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन