फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Around 300 trains will run from around Delhi for Maha Kumbh 2025 to Prayagraj

Railways: दिल्ली से कुंभ के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, मिलेंगी ये खास सुविधाएं; डेमू-मेमू ट्रेन का भी इंतजाम

Sat, 14 Dec 2024 06:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 14 Dec 2024 06:50 PM IST
सार

दिल्ली आसपास से करीब 300 ट्रेन प्रयागराज व आसपास के स्टेशनों के लिए चलेगी। इसके लिए दिल्ली रेल मंडल ने भी खास तैयारी की है। इसमें ज्यादा संख्या में अनारक्षित श्रेणी वाली ट्रेन चलाना मुख्य है।

विज्ञापन
Around 300 trains will run from around Delhi for Maha Kumbh 2025 to Prayagraj
दिल्ली से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करने जाने-आने वाले लोगों के लिए उत्तर रेलवे ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। हर वर्ग को ध्यान में रख स्पेशल ट्रेन चलाने की पूरी तैयारी की गई। खासबात यह भी है कि ट्रेन समय पर पहुंचे इसके लिए डबल इंजन लगाकर चलाया जाएगा। छोटी दूरी के लिए बड़ी संख्या में डेमू और मेमू ट्रेन चलाने का इंतजाम किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग कुंभ में शरीक हो सके। यात्रियों की सुविधा का भरपूर ख्याल रखने का भी आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन

मेला अवधि में स्टेशनों पर यात्री सुविधा संबंधी, आपातकालीन चिकित्सा, आकस्मिक सेवा, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण समेत यात्री सुरक्षा व संरक्षित गाड़ी परिचालन किया जाएगा।  उत्तर रेलवे ने इस वित्तीय वर्ष में 75 जनरल कोच बढ़ाकर 29 जोड़ी ट्रेनें कर दीं है। कुंभ के दौरान इस कोच को स्पेशल और नियमित ट्रेनों में जोड़कर चलाया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर और अन्य दोनों पर संतुलित ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया गया। 

रेलवे का कहना है कि सामान्य कोचों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए विशेष कोच विनिर्माण कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसका लक्ष्य 12,000 सामान्य कोचों का उत्पादन करना है। इनमें से 900 को इस वित्तीय वर्ष में पहले ही जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट काउंटर की संख्या बढ़ाई जाएगी
यात्रियों को टिकट काउंटर पर भेजना, यात्रियों को टिकट उपलब्ध करवाना और सही गाड़ी की जानकारी देने के लिए दिल्ली के स्टेशनों पर भी अतिरिक्त काउंटर खोला जाएगा। भीड़ को नियंत्रित करना, यात्रियों के प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए स्टेशन परिसर के बार होल्डिंग एरिया बनाने का निर्देश दिया गया है। ताकि प्लेटफार्म पर अचानक से भीड़ नहीं बढ़े। यात्रियों को सुरक्षित रूप से गाड़ी के अंदर भेजना और गाड़ी में पर्याप्त यात्री हो जाने पर गाड़ी को प्रस्थान करवाने के लिए प्लेटफार्म पर कंट्रोल सेंटर बनेगा।

विज्ञापन

सुरक्षा पर विशेष ध्यान
छठ पूजा त्योहार की तरह ही कुंभ के दौरान यात्रियों की सुरक्षा अहम होगा। इसके लिए रैपिड एक्शन टीम, क्विक रेस्पांस टीम और फायर फाइटिंग टीम के कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती स्टेशन पर की जाएगी। प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर में डॉग स्क्वॉयड भी मौजूद रहेगा। ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके। जीआरपी और आरपीएफ टीम समन्वय बैठाकर सुरक्षा घेरे को मजबूत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed