फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Army doctors sticker car theft, did not know where is it

आर्मी डॉक्टर की स्टीकर लगी कार चोरी, कहां गई नहीं चला पता

Mon, 25 Jan 2016 01:27 AM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Army doctors sticker car theft, did not know where is it

लोधी गार्डन इलाके में रविवार दोपहर आर्मी डॉक्टर की स्टीकर लगी सफेद रंग की सेंट्र्रो कार चोरी होने के बाद हड़कंप मच गया। गणतंत्र दिवस पर कोई कार का गलत इस्तेमाल न कर ले इसको ध्यान में रखते फौरन डॉक्टर ने मामले की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद लोधी कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई। डॉक्टर के मुताबिक कार पर आर्मी के अलावा डिफेंस सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट का स्टीकर लगा हुआ है।
विज्ञापन


राजधानी में कार चोरी का अलर्ट भी जारी कर दिया गया। पुलिस कार की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित मेरठ डिफेंस एंक्लेव निवासी डॉ. शैलेंद्र सिंह परिवार के साथ दिल्ली के यूसुफ सराय में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के साथ लोधी गार्डन में घूमने के लिए आए थे

Army doctors sticker car theft, did not know where is it

शैलेंद्र आर्मी के आरआर अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल वह डेपुटेशन पर तीन साल के लिए एम्स में काम कर रहे हैं। रविवार दोपहर 12.00 बजे वह परिवार के साथ लोधी गार्डन में घूमने के लिए आए थे।


इस बीच दोपहर करीब 3.00 बजे जब वह वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनकी सफेद रंग की सेंट्रो कार एचआर-51-टी-6646 नंबर गायब है।

शैलेंद्र ने फौरन मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। राजधानी में अलर्ट जारी कर कार की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed