फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arms supply business was running from USA in delhi

USA से चल रहा था आर्म्स सप्लाई का धंधा: आकाओं के इशारे पर हथियार उपलब्ध करने का आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2023 06:59 AM IST
Digvijay Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 06 Jun 2023 06:59 AM IST
सार

आरोपी मुकंद सिंह की करीब 2 साल पहले पंजाब के दिलप्रीत सिंह से पहचान हुई थी। करीब एक साल पहले दिलप्रीत सिंह अवैध रूप से अमेरिका चला गया था। लेकिन दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे। मुकंद सिंह भी विदेश में बसना चाहता था।

विज्ञापन
Arms supply business was running from USA in delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग को अवैध तरीके से हथियारों की सप्लाई करने वाले इंटरनेशनल अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी अवैध हथियारों की सप्लाई USA और दुबई में स्थित अपने हैंडलर्स के इशारे पर कर रहा था। आरोपी के पास से 25 पिस्टल और 50 कारतूस भी बरामद किए हैं। हथियार सप्लायर आरोपी की पहचान मुकंद सिंह के रूप में की गई है जोकि पंजाब का रहने वाला है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी को 24 मई को दिल्ली के सराय काले खां बस टर्मिनल के पास रिंग रोड से गिरफ्तार किया गया था जबकि उसके पास .32 बोर की 25 पिस्तौलें, दो अतिरिक्त मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस भी थे। वह पिछले 6 महीने से दिल्ली और पंजाब के अपराधियों को अवैध हथियार कारतूस की सप्लाई कर रहा था। 

विज्ञापन


आरोपी मुकंद सिंह की करीब 2 साल पहले पंजाब के दिलप्रीत सिंह से पहचान हुई थी। करीब एक साल पहले दिलप्रीत सिंह अवैध रूप से अमेरिका चला गया था। लेकिन दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे। मुकंद सिंह भी विदेश में बसना चाहता था। दिलप्रीत सिंह ने उसे बताया कि उसका पंजाब का सहयोगी मन्नू दुबई में ड्राइवर का काम करता है और दोनों भारत में अपने आपराधिक संपर्कों को अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed