फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arawali forest land can't be used for college

कॉलेज के लिए नहीं किया जा सकता अरावली वन भूमि का इस्तेमाल

Sun, 10 Mar 2019 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा विवेक मिश्रा 
विवेक मिश्रा  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2019 06:07 AM IST
विज्ञापन
arawali forest land can't be used for college
arawali - फोटो : अमर उजाला

अरावली वन भूमि के संरक्षण को लेकर सवालों के घेरे में खड़ी हरियाणा सरकार की एक और परियोजना को झटका लगा है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की वन मंजूरी समिति (एफएसी) ने गुरुग्राम के मानेसर में एक सरकारी डिग्री कॉलेज बनाने के लिए वन भूमि के डायवर्जन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी देने से मना कर दिया है। 

विज्ञापन


एफएसी ने कहा कि राज्य के पास बहुत कम वन भूमि है। ऐसे में किसी परियोजना के लिए उसके डायवर्जन के बजाए उसका संरक्षण किया जाना चाहिए। 

गुरुग्राम के जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी की ओर से मानेसर में एक सरकारी डिग्री कॉलेज बनाने के लिए अरावली वन क्षेत्र में 1.9835 हेक्टेयर वन भूमि को डायवर्ट करने के लिए आवेदन किया गया था। 
विज्ञापन



प्रस्ताव पहले चंडीगढ़ स्थित पर्यावरण मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय में भेजा गया था, बाद में मंत्रालय में विचार के लिए यह प्रस्ताव आया। इसके बाद इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय के लिए एफएसी के समक्ष पेश किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसी ने पूरी परियोजना पर विचार करने के बाद कहा कि इसे मंजूरी नहीं दे सकते हैं। हरियाणा में न सिर्फ वन का दायरा बेहद कम है, बल्कि इस परियोजना के लिए वन भूमि के बाहर किसी अन्य वैकल्पिक साइट को चिन्हित करने के लिए कोई कवायद नहीं की गई। 


अरावली वन भूमि संरक्षण के लिए हरियाणा सरकार को लगातार सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) से फटकार लग रही है। खासतौर से अरावली वन क्षेत्र में होने वाले प्रदूषण और सरकार के जरिए अरावली वन भूमि को संरक्षित करने वाले कानून में संशोधन बिल के लिए कड़ी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को शुक्रवार को यह चेताया भी है कि अरावली में किसी भी तरह का नुकसान नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed