रोहित शेखर हत्याकांड में नया खुलासा, हरिद्वार में अपूर्वा ने दोस्तों से हुई चैटिंग की थी डिलीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शेखर हत्याकांड में आरोपी अपूर्वा शुक्ला तिवारी ने 17 अप्रैल को व्हाट्सऐप पर चैटिंग कर दिल्ली से बाहर रहने वाले दो-तीन दोस्तों को रोहित की मौत की जानकारी दी थी। उसने बताया था कि उसके पति कि हार्ट अटैक से मौत हो गई है। हालांकि, अपूर्वा ने ये नहीं बताया था कि उसने पति की हत्या की है। हरिद्वार में अपूर्वा ने व्हाट्सेप चैटिंग डिलीट कर दी थी।
अपराध शाखा के अधिकारियों ने बताया कि अपूर्वा 18 अप्रैल को रोहित की अस्थि विसर्जन करने के लिए हरिद्वार गई थी। वहां उसे पता लगा कि पुलिस ने रोहित की मौत में हत्या का मामला दर्ज किया है। इसके बाद उसने दोस्तों से की गई वाट्सऐप चैटिंग व मोबाइल से अन्य डाटा डिलीट कर दिया। दिल्ली पुलिस सोमवार को अपूर्वा से जब्त मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए रोहिणी स्थित एफएसएल भेजेगी। ताकि, ये पता लगा सके कि अपूर्वा ने मोबाइल से क्या कुछ डिलीट किया गया है। पुलिस अपूर्वा के दोस्तों को दिल्ली बुलाकर मोबाइल पर उनके बीच हुई व्हाट्सऐप चैटिंग चैक कर चुकी है। इसमें अभी तक कुछ खास नहीं मिला है।
अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि रोहित की मौत के बाद मायके वाले भी अपूर्वा के साथ हरिद्वार गए थे। पुलिस को आशंका है कि अपूर्वा रोहित की हत्या की बात किसी को बताई होगी या किसी तरह की सलाह ली होगी। इसलिए अपूर्वा पूछताछ में हर सवाल के जवाब सोच-समझकर दे रही थी। दिल्ली पुलिस बिसरा व डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
अपूर्वा ने फ्री वर्ल्ड टेटू गुदवा रखा है
दिल्ली पुलिस एसोसिएशन को पत्र लिखेगी
पुलिस का कहना है कि उन्हें 22 अप्रैल को इंदौर जिला बार एसोसिएशन ने पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। दिल्ली पुलिस अब इंदौर जिला बार एसोसिएशन को पत्र लिखने जा रही है। इसमें बताएगी कि दिल्ली पुलिस मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच कर रही है। जांच को कोर्ट के सामने रखा जाएगा। जांच में कहीं भी किसी तरह की कमी नहीं है।