फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   approx one thousand N95 masks missing from AIIMS trauma center

एम्स के ट्रॉमा सेंटर से एक हजार मास्क गायब, डॉक्टरों ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी

Sun, 08 Mar 2020 06:23 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 08 Mar 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
approx one thousand N95 masks missing from AIIMS trauma center
एम्स दिल्ली - फोटो : file photo

कोरोना वायरस के चलते अस्पतालों में मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध कराने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सिफारिश की है। वहीं देश के सबसे बड़े अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से एक हजार एन-95 मास्क गायब हो गए हैं। रातों-रात यहां के ट्रॉमा सेंटर में रखे मास्क गायब हो गए जिसके चलते कर्मचारियों को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। 

विज्ञापन


एम्स के रेजीडेंट डॉक्टरों ने प्रबंधन को सोमवार सुबह तक मास्क उपलब्ध कराने का वक्त दिया है। सूत्रों की मानें तो अगर मास्क नहीं मिले तो डॉक्टर सोमवार को हड़ताल पर जाने का फैसला ले सकते हैं। इससे पहले सफदरजंग अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों ने भी ऐसा ही किया था जिसके चलते स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन्हें तत्काल मास्क उपलब्ध कराए थे। 
विज्ञापन


हालांकि एम्स के ट्रॉमा सेंटर से एक हजार मास्क कहां गायब हो गए? इसे लेकर प्रबंधन ने कोई जानकारी नहीं दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार एम्स के ट्रॉमा सेंटर स्थित ओटी कॉम्प्लेक्स में रखे एक हजार से ज्यादा एन-95 मास्क लापता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि किसी ने इन्हें चोरी कर लिया है। इसलिए प्रबंधन ने फिलहाल मास्क उपलब्ध नहीं कराने की लाचारी भी व्यक्त की है। एम्स रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के सचिव डॉ. श्रीनिवास ने बताया कि ट्रामा सेंटर में तैनात डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ किसी को भी मास्क उपलब्ध नहीं कराया गया है। जबकि कुछ ही दूरी पर स्थित सफदरजंग अस्पताल में कोरोना पॉजीटिव 12 केस भर्ती हैं। 

उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार बायोमेट्रिक हाजिरी तक पर रोक लगा रही है। वहीं डब्ल्यूएचओ तक की सिफारिशों पर सुस्त रवैया अपना रही है। ट्रॉमा सेंटर के आपातकालीन विभाग में भी कर्मचारियों को मास्क नहीं दिया है। उनके अनुसार ड्यूटी ऑफिसर ने स्टोर में मास्क नहीं होने की पुष्टि की है। 

एम्स में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग भी चल रही है। ऐसे में आरडीए ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि अगर सोमवार सुबह तक कर्मचारियों को मास्क नहीं मिले तो डॉक्टर हड़ताल पर जा सकते हैं। 

डॉ. श्रीनिवास ने कहा कि फिलहाल की परिस्थितियों को देखते हुए सोमवार सुबह तक आरडीए ने एम्स प्रबंधन का साथ देने और उन्हें मास्क उपलब्ध कराने के लिए मोहलत देने का फैसला लिया है, लेकिन अगर मास्क नहीं मिले तो आरडीए सख्त कदम उठाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed