{"_id":"6866d770a4c450b0990997a9","slug":"apply-for-mid-entry-till-today-for-pg-admission-in-du-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-96131-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में पीजी दाखिले के लिए आज तक करें मिड एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में पीजी दाखिले के लिए आज तक करें मिड एंट्री
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
- कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के तहत आवेदन करने में विफल रहे छात्रों को मौका
- एमएफए, बीपीएड, एमपीएड, एमए संगीत, खेल और सीडब्ल्यू सुपरन्यूमेरी कोटा के लिए मिड एंट्री लागू नहीं होगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) 2025 के तहत पहले चरण के आवेदन करने से चूके छात्रों के अभी मौका है। डीयू ने छात्रों को मिड एंट्री के लिए चार जुलाई शाम पांच बजे तक आवेदन करने का मौका दिया है।
मिड-एंट्री के प्रावधान के माध्यम से जो उम्मीदवार या तो सीएसएएस पीजी में आवेदन करने में विफल रहे या किसी विशेष कार्यक्रम के लिए अपना पंजीकरण पूरा नहीं कर सके, वे प्रति कार्यक्रम एक हजार रुपये का मिड एंट्री शुल्क देकर भाग ले सकते हैं। हालांकि एमएफए, बीपीएड, एमपीएड, एमए संगीत, खेल और सीडब्ल्यू सुपरन्यूमेरी कोटा के लिए मिड एंट्री लागू नहीं होगी। चार जुलाई को मिड एंट्री का अवसर समाप्त होने के बाद आठ जुलाई को तीसरे राउंड के सीट आवंटन शुरू होंगे।
छात्रों को आठ जुलाई शाम पांच से 10 जुलाई शाम पांच बजे तक सीट को स्वीकार करना होगा। आठ से 11 जुलाई तक विभाग, सेंटर व कॉलेज छात्र के आवेदन को सत्यापित कर उसे मंजूरी देंगे। उसके बाद छात्रों को 12 जुलाई शाम पांच बजे तक फीस का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
साथ ही पहले से पंजीकृत छात्रों को अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करने की सुविधा दी गई है। चार जुलाई तक छात्र अपने फॉर्म के प्रोफाइल सेक्शन, अकादमिक सेक्शन, पात्रता मानदंड और पहले भरी गई वरीयताओं को संपादित कर सकते हैं। डीयू के अनुसार छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि यह सुधार विंडो एक बार के लिए ही खोली गई है। फॉर्म को संपादित करते समय छात्रों को अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी। सुधार विंडो की सुविधा का लाभ उठाने वाले छात्रों को यह देखना होगा कि उनका फॉर्म सही से जमा हो गया हो।