फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Applications for the lifetime membership of Dwarka Golf Course will open today.

Delhi NCR News: आज से द्वारका गोल्फ कोर्स की आजीवन सदस्यता के लिए शुरू होंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
देश के सबसे लंबे 18-होल गोल्फ कोर्स में तीन और पांच साल की सदस्यता का विकल्प भी रहेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-24 स्थित 18-होल चैंपियनशिप गोल्फ कोर्स के लिए पहली बार आजीवन सदस्यता के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया दो महीने तक चलेगी। डीडीए के अनुसार, कुल 850 आजीवन सदस्यताएं दी जाएंगी। इनमें 250 सरकारी श्रेणी और 600 गैर-सरकारी श्रेणी के लिए होंगी। इसके अलावा पहले की तरह तीन और पांच साल की अवधि वाली सदस्यता भी उपलब्ध रहेगी। साल 2024 में शुरू हुआ यह गोल्फ कोर्स देश का सबसे लंबा 18-होल गोल्फ कोर्स माना जाता है।
डीडीए ने बताया कि सरकारी श्रेणी के लिए आजीवन सदस्यता शुल्क 3.50 लाख, जबकि गैर-सरकारी श्रेणी के लिए 7.50 लाख रुपये रहेगा। वहीं तीन साल की सदस्यता सरकारी श्रेणी के लिए 1.20 लाख रुपये और गैर-सरकारी श्रेणी के लिए 2.50 लाख रुपये में मिलेगी। पांच साल की सदस्यता का शुल्क क्रमशः 1.80 लाख रुपये और 4.50 लाख रुपये रहेगा। द्वारका सेक्टर-24 स्थित यह गोल्फ कोर्स 7,377 गज में फैला हुआ है। यहां 375 गज लंबी और 52 बे वाली ड्राइविंग रेंज भी है। इसके फेयरवे में नॉर्थ शोर एसएलटी घास का उपयोग किया गया है, जो भारत में पहली बार अपनाई गई है।
विज्ञापन

आवेदन करने वाले इच्छुक लोगों को 2,500 रुपये का गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। आवेदन पत्रों की जांच के बाद चयनित आवेदकों को सदस्यता प्रस्ताव जारी होने के 30 दिनों के भीतर सदस्यता शुल्क जमा करना होगा। अगर किसी श्रेणी में उपलब्ध सीटों से अधिक पात्र आवेदन प्राप्त होते हैं तो सदस्यता का आवंटन कंप्यूटरीकृत ड्रॉ के जरिए किया जाएगा। डीडीए ने स्पष्ट किया है कि एक व्यक्ति केवल एक ही आवेदन कर सकेगा। एक से अधिक आवेदन मिलने पर उन्हें निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed