{"_id":"5c829e7dbdec221469615420","slug":"app-will-look-into-violations-of-election-code-of-conduct-lok-sabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में नियमों की अनदेखी पर ऐप की रहेगी नजर, 100 मिनट में होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में नियमों की अनदेखी पर ऐप की रहेगी नजर, 100 मिनट में होगी कार्रवाई
Fri, 08 Mar 2019 10:25 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग (फाइल फोेटो)
लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान चुनाव आयोग की ओर से खर्च, बैनर, प्रचार या मतदान को प्रभावित करने वाले प्रयासों के तहत नियमों की अनदेखी करने पर निर्वाचन आयोग की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐप के जरिये नियमों की अनदेखी करने वालों पर महज 100 मिनट के अंदर कार्रवाई होगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में पहली बार इस ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा।
ऐप के जरिये किसी भी व्यक्ति या मतदाता, कहीं भी नियमों की अनदेखी करने वालों की सूचना मिलने के 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। ऐसी तमाम गतिविधियों पर अधिकारी मुस्तैद रहेंगे ताकि किसी भी तरह की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
अगर किसी उम्मीदवार की ओर से नियमों की अनदेखी की जाती है और तयशुदा धन से अधिक इस्तेमाल किया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। वोटरों को लुभाने के किसी भी प्रयास या डराने-धमकाने या तय सीमा से अधिक राशि खर्च करने संबंधी मामलों की दो मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग पर कार्रवाई की जाएगी।
मेट्रो में गीत से मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक
वोटरों को मतदान के प्रति जागरूक करने के मद्देनजर मेट्रो में गीत प्रसारित किया जाएगा। वहीं, जागरूकता के लिहाज से तमाम संचार माध्यमों का इस्तेमाल भी किया जाएगा ताकि मतदान में अधिक से अधिक लोग शामिल हो सकें।