{"_id":"66c0e7b83880784884036a99","slug":"app-will-be-prepared-to-eliminate-illegal-parking-in-delhi-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एप देगा समाधान, अवैध पार्किंग का होगा निदान, ट्रैफिक पुलिस, एमसीडी और एनडीएमसी मिलकर करेंगे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एप देगा समाधान, अवैध पार्किंग का होगा निदान, ट्रैफिक पुलिस, एमसीडी और एनडीएमसी मिलकर करेंगे तैयार
Sat, 17 Aug 2024 11:41 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:41 PM IST
सार
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दो ट्रैफिक जोन के विशेष पुलिस आयुक्त, परिवहन विभाग के आयुक्त और एमसीडी के अधिकारियों के साथ यातायात की स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में एलजी ने सड़कों पर अवैध पार्किंग को दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में जाम का कारण बन रहीं अवैध पार्किंग को खत्म करने के लिए एप तैयार किया जाएगा। इस एप को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) मिलकर विकसित करेंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तहत एनडीएमसी क्षेत्र में तैनात माली इसका उपयोग करेंगे। उनको सिखाया जाएगा कि इसकी मदद से अवैध पार्किंग को कैसे खत्म किया जा सकता है। बाद में इसका विस्तार पूरी दिल्ली में किया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दो ट्रैफिक जोन के विशेष पुलिस आयुक्त, परिवहन विभाग के आयुक्त और एमसीडी के अधिकारियों के साथ यातायात की स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में एलजी ने सड़कों पर अवैध पार्किंग को दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके कारण शहर में जाम की समस्या बनती है। इसे दूर करने के लिए सभी एजेंसियों को ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
एलजी ने ट्रैफिक पुलिस, एमसीडी और एनडीएमसी को एप विकसित करने का आदेश दिया। इसकी मदद से अवैध-अनधिकृत रूप से पार्क किए गए वाहनों की तस्वीरें फोन से अपलोड की जा सकेंगी। साथ ही उक्त वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत एनडीएमसी क्षेत्र में मालियों को गलत तरीके से खड़े वाहनों की तस्वीरें लेकर अपलोड करने के लिए अधिकृत किया जाएगा। मालियों को प्रोत्साहित करने के तरीके तलाशे जाएंगे। पार्किंग क्षेत्रों और स्थानों के प्रबंधन में यातायात पुलिस को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा एलजी ने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित हो कि सभी भारी वाहन बाईं लेन का ही उपयोग करें। इसके अलावा पुलिस को उसके विभिन्न यार्डों में खराब और पुराने पुलिस वाहनों को तेजी से हटाने के लिए परिवहन विभाग के साथ समन्वय करने को भी कहा गया।
विज्ञापन
सड़क पर खड़ी गाड़ियों का कटेगा चालान
बैठक में बताया गया कि मल्टीलेवल पार्किंग स्थलों का उपयोग उनकी पूरी क्षमता से नहीं किया जा रहा है। गाड़ियां गलियों और सड़कों पर पार्क हो रही हैं। इससे पार्किंग की समस्या बढ़ गई है। इसे दूर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को चालान काटने का अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित हो कि सभी गाड़ियां, इसके लिए तय मल्टीलेवल पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें। कमला नगर और यूसुफ सराय मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग को इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लिया जाएगा।
इलेक्ट्रिक वाहन को पार्किंग में छूट मिलेगी
बैठक में कहा गया कि इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए पार्किंग फीस में छूट दी जाएगी। इसकी मदद से वाहनों के उत्सर्जन से होने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही सड़कों पर बनीं पार्किंग साइट पर प्रचलित एक लाइन में लंबी दूरी की जगह कोणीय (कोण की तरह) पार्किंग सुनिश्चित की जाएगी। ऐसा करने से गाड़ियों को खड़ा करने और बाहर निकालने के दौरान आने वाली परेशानियों को कम किया जा सकेगा। वहीं तय मल्टीलेवल पार्किंग में डिस्काउंट के जरिये पार्किंग को प्रोत्साहित किया जाएगा।