फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   app praised central governments decision to made netaji file public

'आप' ने की केंद्र की तारीफ, अमेरिका जैसे कानून की मांग

Sun, 24 Jan 2016 08:29 AM IST
Updated Sun, 24 Jan 2016 08:29 AM IST
विज्ञापन
app praised central governments decision to made netaji file public

नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक करने के केंद्र सरकार के फैसले का आम आदमी पार्टी (आप) ने स्वागत किया है। साथ ही पार्टी ने मांग रखी है कि इस तरह की फाइलों को लेकर सरकार संवैधानिक ढांचा तैयार करे, जैसा दूसरे देश करते हैं।

विज्ञापन


आप प्रवक्ता आशुतोष ने उदाहरण देते हुए बताया कि अमेरिका में जितनी गुप्त फाइलें होती हैं, वे 30 साल बाद सार्वजनिक कर दी जाती हैं।

पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में आशुतोष ने कहा कि फाइलें एक निर्धारित समय के बाद सार्वजनिक होने पर इतिहास पढ़ने, लिखने और शोध करने वालों को आसानी होती है।

विज्ञापन

पूरा देश जानना चाहता है नेताजी का सच

app praised central governments decision to made netaji file public

केंद्र सरकार को भी अमेरिका की तर्ज पर एक कानून बनाना चाहिए। उन्होंने सरकार के उस फैसले पर सवाल पूछा, जिसमें केंद्र ने किश्तों में फाइलें सार्वजनिक करने की बात कही है।

बताते चलें कि अभी तक नेताजी से जुड़ी 100 फाइलें सार्वजनिक की गई हैं, जबकि बाकी फाइलें 25-25 की किश्त में सामने आएंगी। आप प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र इसका कारण बताए के किस वजह से उन्हें किश्तों में फाइलें सार्वजनिक करनी पड़ रही हैं।

पूरा देश नेताजी की मौत की वजह जानना चाहता है। ऐसे में केंद्र सरकार इस पर राजनीति करने के बजाय सच सामने लाए। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पत्र की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों को सामने लेकर आए।

कोर्ट ने भी माना केजरीवाल पर स्याही फेंकना सुरक्षा में चूक : आप

app praised central governments decision to made netaji file public

केजरीवाल पर स्याही फेेंकने वाले मामले में कोर्ट की टिप्पणी को आधार बनाकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है।

पार्टी प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि भावना अरोड़ा के मामले में कोर्ट ने यह माना है कि दिल्ली पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरती है।

नतीजतन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकी गई। उन्होंने कहा कि हमने जो आरोप पुलिस पर लगाए थे, उन सभी को कोर्ट ने सही माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed