{"_id":"5d0dade18ebc3e4f965c3aca","slug":"aparajita-100-million-smiles-in-woman-awareness-program-says-read-books-increase-knowledge","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला 100 मिलियन स्माइल्स: किताबें पढ़कर ज्ञान के साथ साथ अधिकार भी जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला 100 मिलियन स्माइल्स: किताबें पढ़कर ज्ञान के साथ साथ अधिकार भी जानिए
Sat, 22 Jun 2019 09:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 22 Jun 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता के तहत महिलाओं को किया जागरूक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शुक्रवार को सेक्टर-34 स्थित बी 3 अरावली अपार्टमेंट में महिलाओं को किताबों के जरिये उनके हक के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि किताबों से ज्ञान के विस्तार के साथ-साथ अपने अधिकारों को भी जान सकती हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी सदस्य सविता केदार ने अलग-अलग किताबों के बारे में बताया। साथ ही कहा कि किताबें ज्ञान का सागर होती हैं। ज्ञान कोई किसी से छीन नहीं सकता। महिलाएं जितनी शिक्षित होंगी उतना ही भविष्य बेहतर होगा।
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ-साथ ज्ञानवर्धक जानकारियां भी महिलाओं को होनी चाहिए। अपराजिता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे महिलाएं जागरूक हो रही हैं। उन्होंने महिलाओं से कई सवाल भी पूछे। रचना, मुदिता, ऊषा गुप्ता, ऊषा रस्तोगी, अलका, सरला, प्रीति, ऊषा कौर और रंजना ने अमर उजाला का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
सही मायने में यह कार्यक्रम महिलाओं की जागरूकता के लिए था। कई किताबों की जानकारी दी गई। बहुत कुछ सीखने को मिला। इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए।-मोनिका
अपराजिता अभियान बहुत अच्छा है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। महिलाओं की हिस्सेदारी देखकर बहुत अच्छा लगा।-ऊषा गुप्ता
कई किताबों को जानने का मौका मिला है। हम सभी को किताबें पढ़नी चाहिए। इससे ज्ञान का विस्तार होता है। अपने हक को लेकर भी जागरूक होते हैं।-सुमन पारिक
अमर उजाला का अभियान बहुत अच्छा है। सबसे अच्छी बात है कि इसमें महिलाओं को जागरूक किया जाता है। इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए।-धर्मेंद शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष