फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AOA President attacked when car without sticker was stopped in Greater Noida

Video: बिना स्टीकर की कार को रोका तो एओए अध्यक्ष पर किया हमला, सोसाइटी के ही दो निवासियों पर लगाया आरोप

Sun, 01 Sep 2024 07:30 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 01 Sep 2024 07:30 PM IST
सार

आरोप है कि कार में सोसाइटी के दो निवासी मौजूद थे। उन्होंने सुरक्षाकर्मी और सुपरवाइजर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और गेट का बूम बेरियर तोड़ दिया।

विज्ञापन
AOA President attacked when car without sticker was stopped in Greater Noida
एओए अध्यक्ष पर हमला - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी की एओए के अध्यक्ष ने दो निवासियों पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सोसाइटी में बिना स्टीकर वाली कार के प्रवेश पर रोक है। मेंटेनेंस चुकाने के बाद ही स्टीकर जारी किया जा रहा है, लेकिन रविवार सुबह दो निवासियों ने जबरन कार को अंदर लाने की कोशिश की। रोकने पर सुरक्षाकर्मी व सुपरवाइजर के साथ बदतमीजी भी की। एओए अध्यक्ष ने बिसरख कोतवाली में शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की हैं।

विज्ञापन

सोसाइटी की एओए अध्यक्ष शिशिर कुमार का आरोप है कि सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए सभी निवासियों की कार का स्टीकर जारी किया गया है। कुछ लोगों पर मेंटेनेंस बकाया है। उनको मेंटेनेंस चुकाने के बाद स्टीकर लेना होगा। बिना स्टीकर की कार को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में सुरक्षाकर्मियों को भी निर्देशित किया गया है। रविवार सुबह करीब सवा आठ बजे दो कार गेट पर पहुंची। एक कार पर स्टीकर नहीं लगा था। सुरक्षाकर्मी ने कार को रोक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कार में सोसाइटी के दो निवासी मौजूद थे। उन्होंने सुरक्षाकर्मी और सुपरवाइजर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और गेट का बूम बेरियर तोड़ दिया। सुपरवाइजर की सूचना पर एओए अध्यक्ष वहां पहुंचे। आरोप है कि मेंटेनेंस बकाया होने के बाद ही स्टीकर लेने की बात कहीं तो दोनों निवासी ने गाली गलौंज की। एक ने गर्दन को जकड़ लिया। डंड़ों से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। मोबाइल तोड़ दिया। एओए अध्यक्ष ने बिसरख कोतवाली पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed