{"_id":"58db77ff4f1c1bef4c63db4b","slug":"antique-telephone-have-large-number-of-fans-in-era-of-smart-phones","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्टफोन के दौर में एंटिक टेलीफोन के दीवाने कम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्टफोन के दौर में एंटिक टेलीफोन के दीवाने कम नहीं
सिद्धार्थ शाह/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 29 Mar 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : Alexander Historical Auctions
स्मार्टफोन के इस दौर में भी टेलीफोन का प्रयोग करने वाले दीवानों की संख्या कम नहीं है। भारत में एंटिक एवं यूनिक टेलीफोन की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली के लाजपत नगर के रहने वाले शिवम अरोड़ा एक वर्ष में अब तक एक लाख एंटिक एवं यूनिक टेलीफोन बेच चुके हैं। इनके बनाए टेलीफोन को भारत के अलावा लंदन और अमेरिका में भी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली के हस्तशिल्प कारोबारी शिवम ब्रास एवं लकड़ी से इन टेलीफोन को हर साइज में तैयार करते है। यह व्यक्ति की सोच के आधार पर भी टेलीफोन निर्माण करने का कार्य करते हैं। इन्होंने मेड टू ऑर्डर के तहत 60 हजार रुपये का एक टेलीफोन तैयार किया है। इसके अलावा इनके पास 5 से 10 हजार रुपये की लागत के टेलीफोन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
शिवम बताते है कि दिमाग में आने वाले डिजाइन को मूर्त रूप देने का कार्य पिता की प्रेरणा से किया है। सबसे पहले 500 रुपये की वस्तु का निर्माण किया था। अब तक 50 लाख रुपये से अधिक के एंटिक सामान को पिछले 14 माह में तैयार कर चुके हैं।
शिवम ने सेक्टर 12 स्थित हुडा कंवेशन सेंटर में लगे हरियाणा इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो के तहत एंटिक उत्पादों की स्टॉल लगाई। इसमें टेलीफोन के अलावा जहाज, पॉकेट वॉच, ट्रक, इंटरनेशनल कैलेंडर समेत कई सामान तैयार कर रहे हैं। इनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को लोग घर की सजावट के लिए पसंद कर रहे हैं। पाकिस्तानी कारोबारियों ने भी इनके उत्पाद को काफी पसंद किया। शिवम चार लोगों के साथ मिलकर यह कार्य कर रहे हैं।