फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Antigen: 82 percent result, yet RT-PCR test less

एंटीजनः 82 फीसदी परिणाम, फिर भी आरटी-पीसीआर जांच कम

Sun, 19 Jul 2020 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Jul 2020 06:27 AM IST
सार

  • जल्द परिणाम के लिए एंटीजन जांच को तरजीह
  • महज 30 मिनट में मिल जाती है रिपोर्ट
  • हफ्तेभर में 1.40 लाख लोगों की जांच, इनमें से 65 फीसदी एंटीजन किट से

विज्ञापन
Antigen: 82 percent result, yet RT-PCR test less
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

दिल्ली में एंटीजन किट से कोरोना जांच की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते एक सप्ताह में कुल जांच में से 65 फीसदी एंटिजन किट से ही हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि रिपोर्ट जल्द लेने के लिए लोग इस प्रणाली को तरजीह दे रहे हैं।  दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते एक सप्ताह में राजधानी में 139,192 लोगों की जांच की गई। इनमें से 91745 यानी 65 फीसदी जांच एंटीजन किट से हुई। 

विज्ञापन


वहीं, केवल 47,447 टेस्ट ही आरटी-पीसीआर से हुए। आरटी-पीसीआर जांच के परिणाम आने में तीन से चार दिन का समय लगता है। साथ ही इस जांच के लिए अस्पताल या लैब जाना होता है। वहीं, एंटीजन किट से जांच की रिपोर्ट महज आधे घंटे में मिल जाती है। लिहाजा अधिकतर लोग एंटीजन जांच को तवज्जो दे रहे हैं।  साथ ही दिल्ली सरकार की सभी डिस्पेंसरी में भी एंटिजन जांच हो रही है। अस्पताल में जाने से बचने के लिए लोग अपने घर के पास डिस्पेंसरियों में ही टेस्ट करा रहे हैं।  
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी में अब तक 2.85 लाख लोगों की एंटीजन किट से जांच की जा चुकी है। इनमें से आठ फीसदी लोग संक्रमित मिले हैं। आईसीएमआर और स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमों के अनुसार, अगर किसी मरीज में कोरोना के लक्षण हैं और एंटीजन जांच में रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उसे दोबारा आरटी-पीसीआर जांच करानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक 16 जुलाई तक जितने लोगों की एंटीजन जांच की गई। उसमें करीब 1500 लोग ऐसे थे। जिनमें कोरोना के लक्षण थे और वह एंटीजन जांच में निगेटिव आए थे। ऐसे सभी लोगों की दोबारा आरटी-पीसीआर जांच कराई गई। इनमें से 250 संक्रमित निकले। यानी, एंटिजन जांच के परिणाम फिलहाल 82 फीसदी ठीक आ रहे हैं। 

ऐसे बढ़ रही एंटीजन जांच
 तारीख-    एंटीजन  - आरटी-पीसीआर  - कुल जांच
11 जुलाई- 11741-    9764             21505      
12 जुलाई- 11793     9443              21236
13 जुलाई- 8311       3860             12171
14 जुलाई-15413      5650              21063
15 जुलाई- 15964ं     6564              22528
16 जुलाई- 14329     5896              20225
17 जुलाई- 14194     6270              20464
कुल एंटीजन जांच-91745
कुल आरटी-पीसीआर जांच-47,447
(नोट-सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट से लिए गए हैं)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed