फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anshoo suicide Mystery solved with the help of fiance's

मंगेतर से सुलझेगा अंशू की आत्महत्या का रहस्य

Sat, 25 Apr 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 25 Apr 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Anshoo suicide Mystery solved with the help of fiance's

समाजसेवी अंशु के आत्महत्या करने के मामले में शुक्रवार को एसीपी एनआईटी देवेंद्र कुमार ने मंगेतर हिमांशु से पूछताछ की। अंशु ने आत्महत्या क्यों की पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

 
मालूम हो कि दिल्ली की एक समाजसेवी संगठन में कार्यरत एनआईटी तीन निवासी अंशु सचदेवा ने 18 अप्रैल की रात अपने कमरे में चुन्नी से फांसी पर लटक कर जान दे दी थी। पिता उमेश ने मंगेतर हिमांशु के खिलाफ बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


मालूम हो कि अंशु और हिमांशु ने 2010 में दिल्ली से एक साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की थी। पढ़ाई के दौरान ही दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। अलग-अलग जाति से होने की वजह से दोनों के परिवार वाले विवाह को राजी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी विरोध के बाद दोनों परिवार वाले शादी को राजी हुए थे। 28 मार्च को दोनों का रोका कार्यक्रम भी संपन्न हुआ था। 18 अप्रैल की रात अंशु को दिल्ली से उसके घर तक छोड़ने के लिए हिमांशु आया था। रात में दोनों के बीच वाट्सऐप और फोन पर बात होती रही। इसके बाद किसी समय अंशु ने खुदकुशी कर ली थी। मामले की जांच कर रही पुलिस ने दोनों की कॉल डिटेल, फेस बुक चैटिंग और वाट्सऐप डिटेल चेक की थीं।


शुक्रवार को एसीपी एनआईटी देवेंद्र कुमार ने हिमांशु से पूछताछ की। एसीपी देवेंद्र कुमार ने बताया कि किसी के साथ नाइंसाफी न हो इसलिए मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed