{"_id":"63818e9f58a7f9210570b570","slug":"another-video-of-satyendra-jain-goes-viral-bjp-says-this-time-suspended-jail-superintendent","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satyendra Jain: 'आप' के मंत्री का एक और वीडियो वायरल, भाजपा बोली- दरबार में इस बार निलंबित जेल अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satyendra Jain: 'आप' के मंत्री का एक और वीडियो वायरल, भाजपा बोली- दरबार में इस बार निलंबित जेल अधीक्षक
Sat, 26 Nov 2022 09:28 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला न्यूज डेस्क, दिल्ली
अमर उजाला न्यूज डेस्क, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 26 Nov 2022 09:28 AM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी सत्येंद्र जैन पर फिर हमलावर हो गई है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि मीडिया ने एक और वीडियो पेश किया। इस बार सत्येंद्र के दरबार में जेल अधीक्षक हैं, जो फिलहाल निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में सत्येंद्र जैन और निलंबित चल रहे जेल अधीक्षक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो वायरल हुआ है। एएनआई द्वारा पोस्ट वीडियो में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की सेल में निलंबित चल रहे जेल अधीक्षक को देखा जा सकता है। वे 'आप' के मंत्री से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर भारतीय जनता पार्टी उन पर फिर हमलावर हो गई है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि मीडिया ने एक और वीडियो पेश किया। इस बार सत्येंद्र के दरबार में जेल अधीक्षक हैं, जो फिलहाल निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी से मालिश और नवाबी भोजन के बाद अब ये। यह 'आप' की भ्रष्टाचार थेरेपी है लेकिन केजरीवाल जी इसका बचाव करेंगे। क्या वे सत्येंद्र जैन को अब हटाएंगे?
विज्ञापन
#WATCH | More CCTV visuals of jailed Delhi Minister and AAP leader Satyendar Jain in Tihar jail come out: Sources pic.twitter.com/4c6YdJ2bAL
— ANI (@ANI) November 26, 2022
(अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।)