Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Another opportunity for voters included in the ASDD list

Delhi NCR News: एएसडीडी सूची में शामिल मतदाताओं को मिला एक और मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
गणना प्रपत्र जमा कर अंतिम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम, दिल्ली में पता बदलने वालों को फॉर्म-8 भरने की जरूरत नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरी प्रविष्टि (एएसडीडी) के रूप में चिह्नित होने के कारण प्रारूप मतदाता सूची में जगह नहीं बना सके लोगों को निर्वाचन आयोग ने एक और मौका दिया है। ऐसे मतदाता अब गणना प्रपत्र जमा कराकर अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। यह सुविधा उन लोगों के लिए है, जिन्हें 30 जून से 17 अगस्त 2026 के बीच गणना प्रपत्र जारी किए गए थे, लेकिन किसी कारणवश उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग ने छह नवंबर को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। इसके तहत संबंधित मतदाता अपने वर्तमान सामान्य निवास स्थान वाले विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) के पास गणना प्रपत्र जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन

वेबसाइट और बीएलओ से मिलेगी जानकारी
मतदाता अपना नाम एएसडीडी सूची में जांचने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली की वेबसाइट https://ceodelhi.gov.in/ceodelhiasdd/ पर जा सकते हैं। इसके अलावा मतदान केंद्रों के नोटिस बोर्ड, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास भी बूथवार सूची उपलब्ध है। गणना प्रपत्र पुराने ईपीआईसी नंबर के जरिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट या ईसीआईनेट ऐप से डाउनलोड किया जा सकता है। मतदाता बीएलओ से भी प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता बदलने वालों को नहीं भरना होगा फॉर्म-8
दिल्ली के भीतर निवास स्थान बदलने वाले मतदाताओं को नए पते और विधानसभा क्षेत्र का विवरण देते हुए एनेक्सर-सी के साथ गणना प्रपत्र जमा करना होगा। साथ में नए पते का प्रमाण भी देना होगा। ऐसे मतदाताओं को फॉर्म-8 भरने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, जो लोग पहले ही फॉर्म-6 जमा कर चुके हैं, उन्हें दोबारा गणना प्रपत्र देने की जरूरत नहीं होगी। उनके आवेदन पर आयोग के तीन नवंबर के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
बेघर लोगों के लिए बीएलओ की रिपोर्ट पर्याप्त
जिन बेघर लोगों के पास निवास प्रमाण का कोई दस्तावेज नहीं है, उनके मामले में बीएलओ की स्थलीय सत्यापन रिपोर्ट को पर्याप्त माना जाएगा। गणना प्रपत्र स्वीकार होने पर मतदाता को एसआईआर से पहले वाला ईपीआईसी नंबर ही दोबारा आवंटित किया जाएगा।


आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल वोटर आईडी कार्ड होना मतदान के लिए पर्याप्त नहीं है। मतदाता सूची में नाम दर्ज होना अनिवार्य है। एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज होने की स्थिति में अतिरिक्त प्रविष्टि हटवाने के लिए फॉर्म-7 भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed