फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Another new party thrashed in Delhi's Sikh politics

दिल्ली की सिख सियासत में एक और नई पार्टी ने ठोकी ताल

Thu, 03 Oct 2019 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Oct 2019 05:35 AM IST
सार

  • दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने नई पार्टी का गठन किया है
  • इस पार्टी का नाम जग आसरा गुरु ओट (जत्थेदार संतोख सिंह) होगा
  • जल्द ही पार्टी में यूथ, महिला, धर्म प्रचार और बुद्धिजीवी विंग का गठन किया जाएगा

विज्ञापन
Another new party thrashed in Delhi's Sikh politics
मनजीत सिंह जीके

विस्तार

दिल्ली की सिख सियासत में अब एक और नई पार्टी ताल ठोकेगी। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने नई पार्टी का गठन किया है। इस पार्टी का नाम जग आसरा गुरु ओट (जत्थेदार संतोख सिंह) होगा।

विज्ञापन


ग्रेटर कैलाश में आयोजित विशेष समागम में नई पार्टी जग आसरा गुरु ओट (जागो) के गठन का एलान किया गया। गुरु नानक देव खालसा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. हरमीत सिंह ने मनजीत सिंह जीके को पार्टी का अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। 
विज्ञापन


सिख सियासत के वरिष्ठ नेता बलबीर सिंह कोहली ने प्रस्ताव पर मुहर लगाई। इस मौके पर नई पार्टी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष जीके ने कहा कि जल्द ही पार्टी में यूथ, महिला, धर्म प्रचार और बुद्धिजीवी विंग का गठन कर अध्यक्षों के नाम की घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र विंग का अध्यक्ष गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज छात्रसंघ की अध्यक्षा तरणप्रीत कौर को बनाया गया है। पार्टी एक सलाहकार समिति का भी गठन करेगी। 

संगठन की दृष्टि से दिल्ली कमेटी के 46 वार्डों को 5 जिलों में बांटा गया है। इन जिलों के नाम 1783 में दिल्ली फतह करने वाले 5 सिख सेनापतियों के नाम पर रखा गया है। पूर्वी दिल्ली जिले का नाम बाबा बघेल सिंह के नाम पर होगा। 

मध्य-पश्चिमी दिल्ली जिला बाबा जस्सा सिंह आहलूवालिया, पश्चिमी दिल्ली जिला बाबा जस्सा सिंह रामगढ़िया, दक्षिणी दिल्ली जिला जत्थेदार महा सिंह शुक्रचकिया और उत्तरी दिल्ली जिले का नाम जत्थेदार तारा सिंह घेबा के नाम पर होगा। 


जीके ने इस मौके पर यह भी कहा कि पंथक पार्टी होने के नाते पार्टी का कार्यक्षेत्र देश-विदेश में रहते सिखों की आवाज बनकर उनकी बेहतरी के लिए कार्य करना होगा। पार्टी की इकाइयों की स्थापना विदेश में की जाएगी।  दस हजार सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। सोशल मीडिया का भी सहयोग लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed