फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Another member of the gang involved in extorting money from traffic policemen arrested

Delhi NCR News: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से उगाही करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
- इस मामले में सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका
विज्ञापन

- सभी के खिलाफ मकोका लगाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से उगाही करने वाले राजकुमार उर्फ राजू मीणा गिरोह के एक और आरोपी जीशान अली को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं और सभी के खिलाफ मकोका लगाया गया है।
पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि पुलिसकर्मियों से उगाही करने वाला राजकुमार उर्फ राजू मीणा 2015 से सक्रिय है। वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाता था। ये उन्हें चालान से बचने के लिए छोटी रकम स्वीकार करने के लिए उकसाते थे, गुपचुप तरीके से वीडियो रिकॉर्ड करते थे। बाद में उन वीडियो का इस्तेमाल पीड़ितों को निलंबन, विभागीय जांच, सतर्कता कार्रवाई, या झूठे आपराधिक मामलों की धमकी देने के लिए करते थे। इस तरह ये कई वर्षों तक बार-बार बड़ी रकम वसूलने के लिए किया गया, जिससे उन्हें अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ। आरोपी राजकुमार उर्फ राजू को आठ दिसंबर, 202, दूसरे आरोपी मुकेश उर्फ पकोड़ी को 11 दिसंबर, 2025 को, संजय गुप्ता को 20जनवरी, 2026 को और इंस्पेक्टर के. के. शर्मा की टीम ने जीशान अली को अब चार मई को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जीशान अभी पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन

आरोपी जीशान अली स्वर्गीय रामजानी का बेटा और नवीन विहार बेगमपुर रोहिणी, दिल्ली का रहने वाला है। वह पेशे से ट्रांसपोर्टर है। पहले से गिरफ्तार आरोपी राजकुमार एक संगठित अपराध सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य है। आरोपी जीशान अली कॉमर्शियल वाहनों के मालिकों को चालान से बचाने में मदद करने के लिए अपने स्टिकर/निशान भी सप्लाई करता था। जब भी कोई ट्रैफिक पुलिस कर्मी जीशान अली का निशान/स्टिकर लगे किसी वाहन का चालान करता था, तो वह उन्हें कानूनी कार्रवाई न करने की धमकी देता था। इसके लिए वह उन्हें ऐसे मनगढ़ंत वीडियो दिखाता था जिनमें ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को पैसे देते हुए दिखाया गया होता था। आरोपी के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed