{"_id":"66c7de07c5ec41ff3806a454","slug":"another-death-due-to-electric-shock-in-delhi-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : घर और गली में भरे पानी में 'तैर रही थी मौत', करंट लगने से अधेड़ की गई जान; बचाने वालों को भी लगा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : घर और गली में भरे पानी में 'तैर रही थी मौत', करंट लगने से अधेड़ की गई जान; बचाने वालों को भी लगा झटका
Fri, 23 Aug 2024 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:26 AM IST
सार
मृतक की शिनाख्त संजय कुमार के रूप में हुई है। संजय के घर और गली में पानी भरा हुआ है। शाम को दरवाजे के पास आते ही वह करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर गए।
विज्ञापन
demo pic...
विस्तार
प्रेम नगर के अगर एंक्लेव इलाके में बृहस्पतिवार शाम करंट लगने से 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त संजय कुमार के रूप में हुई है। संजय के घर और गली में पानी भरा हुआ है। शाम को दरवाजे के पास आते ही वह करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, इस दौरान लोगों को बिजली का झटका लगा। किसी तरह से उन्हें निकालकर पास के अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजय अगर एंक्लेव के बी ब्लॉक में रहते थे। परिवार में पत्नी संगीता और दो बेटे बॉबी और केसरी हैं। संजय छोटा मोटा काम करते थे। संजय के भाई अनिल ने बताया कि उनके भाई के घर और उसके बाहर गली में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
शाम को वह घर से निकलकर जैसे ही दरवाजे के पास आए, अचानक उन्हें करंट लगा और वह पानी में गिर गए। लोग वहां पहुंचे और उन्हें निकालने की कोशिश की। इस दौरान लोगों को बिजली का झटका लगा। लोग उन्हें बाहर निकालकर दूसरी गली में ले गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन