{"_id":"6af8980d8b233017a70d53b6","slug":"another-accused-arrested-in-conspiracy-to-sell-land-using-a-forged-live-in-deed-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-130180-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: फर्जी लिव-इन डीड से जमीन बेचने के षड्यंत्र में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: फर्जी लिव-इन डीड से जमीन बेचने के षड्यंत्र में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
पलवल। फर्जी लिव-इन रिलेशनशिप डीड तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री कराने के मामले में इकोनॉमिक सेल पलवल ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव भिड़ुकी निवासी सुभाष के रूप में हुई है। इकोनॉमिक सेल प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि गांव भिड़ुकी निवासी लक्ष्मी देवी की शिकायत पर 27 सितंबर 2025 को थाना हसनपुर में धोखाधड़ी और षड्यंत्र के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में सामने आया कि सुभाष ने सह-आरोपी सीमा और योगराज की फर्जी लिव-इन रिलेशनशिप डीड तैयार करवाने में भूमिका निभाई थी। इसी डीड के आधार पर विवादित जमीन की रजिस्ट्री ज्ञानवती के नाम कराई गई थी। मामले में मुख्य आरोपी योगराज और सीमा पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।