{"_id":"5a36a0fa4f1c1bc5668b5855","slug":"annual-function-started-with-national-songs-in-modern-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति गीतों से शुरू हुआ वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति गीतों से शुरू हुआ वार्षिकोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 18 Dec 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
modern school
- फोटो : लाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडर्न स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत देशभक्ति गीतों से हुआ। हिंदी नाटक आज का अभिमन्यु ने दर्शकों को बांधे रखा। वहीं नुक्कड़ नाटक ए रे ऑफ होप ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
छात्रों ने देशभक्ति गीत कंधे से मिलते हैं कंधे से सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बाल मजदूरी पर आधारित नृत्य बिलखते बच्चे करे पुकार, हमें भी चाहिए प्यार ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में उपभोक्ता न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आर बी शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहें।
विज्ञापन
वहीं विशिष्ट अतिथि एडीएम कुमार विनीत रहें। न्यू लेटर रिफ्लेक्शन ए मिरर ऑफ विजन का विमोचन भी किया गया। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन एस डी जैन, प्रबंधन निदेशक एस के जैन ने, निदेशक सौरभ जैन और प्रिंसिपल नीरज अवस्थी मौजूद रहें।
विज्ञापन