फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Announcement on the lines of Metro buses will.

मेट्रो की तर्ज पर बसों में भी होगा एनाउंसमेंट

Fri, 13 Feb 2015 01:38 AM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 13 Feb 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Announcement on the lines of Metro buses will.
मेट्रो की तर्ज पर अब रोडवेज बसों में भी स्टॉपेज की घोषणा की जाएगी। इसके लिए बसों में ऑटोमैटिक एनाउंसमेंट सिस्टम लगाए जाएंगे, जोकि सौ मीटर पूर्व ही स्टॉप की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


अफसरों के अनुसार, ऑटोमैटिक सिस्टम शुरू होने में वक्त लगने के चलते मार्च से ड्राइवर माइक से स्टॉपेज की घोषणा कर यात्रियों को राहत देंगे।

बस में गैंगरेप की घटना के बाद रोडवेज ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। ज्यादातर स्टॉपेज पर साइन बोर्ड नहीं लगे हैं। ऐसे में अनजान यात्री अपने आसपास की सवारियों से जानकारी करते हैं।
विज्ञापन


रात के सफर में परेशानी और बढ़ जाती है, जब ज्यादातर यात्री झपकी ले रहे होते हैं। कई बार यात्री गलत जगह उतर जाते हैं तो कई उतर ही नहीं पाते। दादरी गैंगरेप की घटना भी इसी के चलते हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकलांग महिला झपकी आने के कारण दादरी में उतरने की बजाय दिल्ली पहुंच गई थी। उसी बस में वापसी के दौरान उसकेसाथ गैंगरेप हुआ। परिवहन निगम के चेयरमैन आनंद मिश्रा ने बसों में साउंड एप्लीकेंट लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed